शक्ति जिले में राज्योत्सव की कमान संभालेंगे आईएएस वासु जैन. कलेक्टर ने किया जैन साहब को नोडल अधिकारी नियुक्त एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई नगर पालिका शक्ति के सीएमओ प्रहलाद पांडे को. 2 नवंबर को जेठा मैदान में होगा भव्य राज्य उत्सव

जिले के नोडल अधिकारी वासु जैन एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रहलाद पांडेय

शक्ति जिले में राज्योत्सव की कमान संभालेंगे आईएएस वासु जैन . कलेक्टर ने किया जैन साहब को नोडल अधिकारी नियुक्त एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई नगर पालिका शक्ति के सीएमओ प्रहलाद पांडे को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव समारोह-2026 का एक दिवसीय आयोजन 2 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाना है। जारी आदेश के तहत जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन जिला मुख्यालय सक्ती में कलेक्ट्रेट के समीप स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस श्री वासु जैन को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा सीएमओ नगर पालिका सक्ती श्री प्रहलाद पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 आयोजन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जिला सक्ती एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती को दायित्व दिया गया है। आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रारूप के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती एवं तहसीलदार सक्ती को, आमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था के लिए तहसीलदार सक्ती एवं उप संचालक पंचायत सक्ती को दायित्व दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, स्टॉल, मंच, टेंट की व्यवस्था व साउंड माइक, लाइट व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सक्ती एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग सक्ती को दायित्व सौंपा गया है। मंच पर बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को, कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती व बाराद्वार को, मंच संचालन एवं उदघोषक के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यवस्था के लिए सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला सक्ती, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती और कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती व बाराद्वार को दायित्व सौंपा गया है, इसी तरह अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्योत्सव का आयोजन व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading