शक्ति पुलिस की बड़ी सफलता- तीन और स्थाई वारंटी गिरफ्तार.न्यायालय के आदेश पर किया जेल दाखिल. ऑपरेशन बाज के तहत शक्ति पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई

शक्ति पुलिस की गिरफ्त में स्थाई वारंटी

शक्ति पुलिस की बड़ी सफलता- तीन और स्थाई वारंटी गिरफ्तार.न्यायालय के आदेश पर किया जेल दाखिल. ऑपरेशन बाज के तहत शक्ति पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई।तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल।स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना सक्ती पुलिस को मिली सफलता।तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए रेंज कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन “बॉज” के तहत विशेष अभियान चलाने हेतु दिशा – निर्देश प्राप्त हुआ था है। अभियान के अंतर्गत फरार वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 23.10.2026 को और तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों मे 1. रामलाल राठौरपिता – मोहित राम राठौर, उम्र – 42 वर्ष निवासी – मेन रोड, नंदौर कला, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)।2. राजेंद्र सिदारपिता – मधु सिदार, उम्र – 28 वर्षनिवासी – बुधवारी बाजार, सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)।3. फिरोज कुमार सिदारपिता – बिहारी लाल, उम्र – 27 वर्ष निवासी – बैला चुआ, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)। है।थाना सक्ती पुलिस द्वारा तीनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल किए जाने का आदेश दिए जाने पर तीनों को जेल दाखिल कराया गया। सक्ती पुलिस की अपीलसक्ती पुलिस द्वारा ऑपरेशन “बॉज” के तहत फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading