शक्ति शहर में नेता प्रतिपक्ष महंत जी की अनुशंसा से बनेगी 19 लाख रुपए की नई सड़क. बाजार हॉट सह सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने. कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर भी रहे मौजूद

शक्ति के बुधवारी बाजार में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन करते नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

शक्ति शहर में नेता प्रतिपक्ष महंत जी की अनुशंसा से बनेगी 19 लाख रुपए की नई सड़क. बाजार हॉट सह सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने. कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर चरण दास महंत के अनुशंसा से शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में मंडी बोर्ड मद से बाजार हाट सह सीसी रोड निर्माण का कार्य 19 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ था। जिसका विधिवत भूमि पूजन नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 22 अक्टूबर को कार्यस्थल पर किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गिरधर जायसवाल। पिंटू ठाकुर। प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश चंद्र अग्रवाल। अभिषेक चिंटु ठाकुर। संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि इस सीसी रोड निर्माण से जहां दैनिक बाजार के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। तो वहीं क्षेत्र में लगातार विकास के काम हो रहे हैं एवंi मैं नगर पालिका परिषद शक्ति की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का धन्यवाद देता हूं कि वह इस निर्माण कार्य के लिए प्रति स्वीकृत करने हेतु प्रयास किए हैं वहीं एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने भी इस अवसर पर कहा की शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।एवं चाहे शहर हो या गांव हो।वे सतत सक्रिय रहते हैं। उपरोक्त सड़क का निर्माण शक्ति के बुधवारी बाजार में दैनिक संध्याकालीन सब्जी बाजार स्थल पर होगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading