बाराद्वार शहर के अग्रवाल ब्रदर्स द्वारा आज 22 अक्टूबर को दुर्गा मंदिर के पास होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम एवं श्री राम जी की शोभायात्रा. तरह-तरह के प्रसिद्ध व्यंजनों के होंगे स्टॉल. विजयादशमी महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह. 50 फुट के विशालकाय रावण के पुतले का होगा दहन






बाराद्वार शहर के अग्रवाल ब्रदर्स द्वारा आज 22 अक्टूबर को दुर्गा मंदिर के पास होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम एवं श्री राम जी की शोभायात्रा. तरह-तरह के प्रसिद्ध व्यंजनों के होंगे स्टॉल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर
शक्ति- आज 22 अक्टूबर 2026 दिन- गुरुवार की रात्रि 7:00 बजे से अग्रवाल ब्रदर्स बाराद्वार द्वारा शहर के दुर्गा मंदिर के नजदीक विशाल विजयादशमी महोत्सव एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। तथा इस अवसर पर श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा बाराद्वार शहर के दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर मोदी चौक। नेहरू चौक। बस स्टैंड। दशहरा मैदान।मोदी चौक होते हुए। सम्राट चौक एवं अग्रसेन चौक पहुंचेगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव को लेकर जहां 50 फुट के विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण किया गया है। तो वहीं दशहरा महोत्सव को लेकर व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रचार भी किया गया है। एवं दशहरे मिले के दौरान जहां राज्य के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल भी चौपाटी के रूप में इस पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे तो वहीं आगंतुकों के लिए पूरे विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम को देखने की सुंदर व्यवस्था की गई है। एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सभी सदस्य भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।










