शक्ति के प्रसिद्ध बंगाली दुर्गा पंडाल में दुर्गा विसर्जन के मौके पर आयोजित सिंदूर खेला रस्म में शामिल हुई पतंजलि महिला समिति की अध्यक्ष कलावती लोधी एवं महिलाएं। कलावती ने कहा- दुर्गा पूजा का यह पर्व हमें सकारात्मकता का देता है संदेश. महिलाओं में दिखा रस्म अदाएगी को लेकर उत्साह




शक्ति के बंगाली दुर्गा पंडाल में दुर्गा विसर्जन के मौके पर आयोजित सिंदूर खेला रस्म में शामिल हुई पतंजलि महिला समिति की अध्यक्ष कलावती लोधी एवं महिलाएं। कलावती ने कहा- दुर्गा पूजा का यह पर्व हमें सकारात्मकता का देता है संदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती–जिला मुख्यालय शक्ति शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्रसिद्ध बंगाली दुर्गा पंडाल में नवरात्रि के अंतिम दिन अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पतंजलि महिला समिति शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती कलावती लोधी सहित क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ‘सिंदूर खेला की रस्म निभाकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करी तथा कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद लाल पाड़ की पारंपरिक सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर बंगाली परंपरा और भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया।महिलाओं ने ढोल-ताशों की थाप और मां के जयकारों के बीच एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रेलवे स्टेशन परिसर जैसे सार्वजनिक और व्यस्त स्थान पर इस प्रकार का आयोजन करने का उद्देश्य लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना था। यात्रा कर रहे कई यात्री भी इस भव्य और पारंपरिक आयोजन को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।सिंदूर खेला के इस रस्मी उत्सव में शामिल पतंजलि महिला समिति शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती कलावती लोधी ने कहा कि मां दुर्गा का यह पर्व हमें नारी शक्ति और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि वे अगले साल फिर से आएं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें। इस अवसर पर श्रीमती कलावती लोधी,अनीता सिंह, निधी सिंह, मृदुला सिंह, अनीता राठौर, विजया जायसवाल, राखी जायसवाल, आशा जायसवाल, रीता राज, ललिता साहू, पूनम साहू,रानी साहू,कलेश्वरी , मीरा देवांगन, पूनम यादव,श्रीमती नीता सिन्हा श्रीमती रीना श्रीमती संगीता सिन्हा श्रीमती जया भट्टाचार्य अदिति बनर्जी श्रीमती पटेल श्रीमती मोना श्रीमती सुब्ररा भोमीक एवं रेलवे स्टाफ की अनेक महिलाएं शामिल हुई।





