जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अहम बैठक 23 अक्टूबर को रेस्ट हाउस शक्ति में. नाना पटोले के आगमन की तैयारी को लेकर बनेगी कार्य योजना.वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस हो गई है आक्रामक

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अहम बैठक 23 अक्टूबर को रेस्ट हाउस शक्ति में. नाना पटोले के आगमन की तैयारी को लेकर बनेगी कार्य योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस के विधायक नाना पटोले का आगमन सक्ती जिले में दिनांक 27/10/2026 को हो रहा है , कार्यक्रम की तैयारी एवं स्थल चयन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर चर्चा की एवं इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह,साधेश्वर गबेल, जागेश्वर सिंह राज,राजीव जायसवाल,लाला सोनी , गोपाल भारद्वाज, चन्द्रकुमार सोनी, पिंटू ठाकुर , सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव विशाल जांगड़े, सोनी रात्रे , शैलेश अजगल्ले , घनश्याम देवांगन, विजय बहादुर, चन्द्रकुमार देवांगन , नारायण गभेल, देवेन्द्र राठौर ,समेलाल गबेल ,कालू अग्रवाल, भुरू अग्रवाल सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे

23 अक्टूबर को होगी कांग्रेस कमेटी की बैठक

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की एक अहम बैठक 23 अक्टूबर 2026 दिन- शुक्रवार को स्थानीय शासकीय विश्रामगृह शक्ति में आयोजित की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया कि बैठक में माननीय विधायक गण, जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण ,ब्लाक कांग्रेस/नगर कांग्रेस अध्यक्ष गण , मंडल अध्यक्षगण ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल, नगरीय निकाय, पंचायती राज के जनप्रतिनिधी गण एवं अनुषांगिक संगठन के अध्यक्ष गण को आमंत्रित किया गया है तथा उपरोक्त बैठक रेस्ट हाउस सक्ती मैं दोपहर 1:00 बजे से रखी गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading