शक्ति में अग्रवाल समाज के पांच विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दी जाएगी स्कॉलरशिप- मनीष कथूरिया. राजकुमार अग्रवाल एवं मुकेश बंसल ने करी है पहल. 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

शक्ति में अग्रवाल समाज के पांच विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दी जाएगी स्कॉलरशिप- मनीष कथूरिया. राजकुमार अग्रवाल एवं मुकेश बंसल ने करी है पहल. 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल समाज शक्ति के कक्षा 9वी से 12वीं तक अध्यनरत 05 जरूरतमंद विद्यार्थी जिन्होंने 70% से अधिक अंक अर्जित किया है। उन्हें शक्ति के श्री मनीष कथुरिया. श्री राजकुमार अग्रवाल राजू एवं श्री मुकेश बंसल द्वारा प्रत्येक वर्ष ₹5000/-रुपए की स्कॉलरशिप शिक्षा प्रोत्साहन के तहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए 18 अक्टूबर 2026 तक उपरोक्त विद्यार्थी अपना आवेदन अग्रवाल सभा शक्ति के पास कर सकते हैं।तथा चयनित 5 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का वितरण आगामी 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय में किया जाएगा