शक्ति के बस स्टैंड स्थित चौक का नाम होगा विकसित भारत सेवा संकल्प चौक -जिला मुख्यालय शक्ति में नारायण चंदेल के नेतृत्व में शुभम ग्रीन्स में भाजपाइयों में बड़ी एलइडी स्क्रीन पर सुना मोदी जी को. शहर में निकली भव्य ज्योति यात्रा- चंदेल जी ने दिलाई कार्यकर्ताओं को सेवा की शपथ.शहर के आत्मानंद स्कूल में बनाई गई विशालकाय रंगोली






जिला मुख्यालय शक्ति में नारायण चंदेल के नेतृत्व में शुभम ग्रीन्स में भाजपाइयों में बड़ी एलइडी स्क्रीन पर सुना मोदी जी को. शहर में निकली भव्य ज्योति यात्रा- चंदेल जी ने दिलाई कार्यकर्ताओं को सेवा की शपथ.शहर के आत्मानंद स्कूल में बनाई गई विशालकाय रंगोली
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भाजपा जिला सक्ती द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम ग्रीन्स, सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा संपन्न हुई।शुभम ग्रीन्स में विशाल स्क्रीन की व्यवस्था कर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को लाइव सुना गया*, जहां पूरे सक्ती जिले से आए भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित हजारों लोग एकत्रित हुए।25 साल में बिना रुके सेवा कर रहे मोदी जी जनता का उन्हें अपार स्नेह मिलता रहा है।मोदी जी को जय श्री राम के नारों से गूंजा सभा स्थल।मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि”मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया।”_मोदी जी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से घंटों तक जुड़े रहे जिन्हें सभी ने बड़े ध्यान से सुना।मोदी जी के उद्बोधन समापन पश्चात अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सेवा संकल्प सभा के माध्यम से देश वासियों के लिए विभिन्न माध्यम से देश के लोगों की सेवा करने की बात बताई उन्होंने सेवा संकल्प हेतु शपथ दिलाई जिसे उपस्थित सभी ने साथ में सेवा का शपथ लिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कियाकार्यक्रम के अंत में चंदेल जी की अगुवाई में शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई ।कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी,जिला ओबीसी मोर्चा,जिला महिला मोर्चा,जिला युवा मोर्चा ,सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेजेस सक्ती में छात्राओं द्वारा बनाई गई विशाल रंगोली।सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर सेजेस सक्ती में छात्राओं द्वारा विशाल रंगोली बनाई गई, जो कार्यक्रम स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभावना, राष्ट्रीय एकता, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े संदेशों को आकर्षक एवं कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। रंगोली में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता, कला, परंपरा एवं लोक जीवन की झलक को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें महाविद्यालयीन विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रंगोली के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। ‘समावेशी भारत सशक्त समाज’ की भावना को प्रदर्शित करती इस रंगोली ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर रंगोली कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा, श्री टिकेश्वर गबेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्राचार्य शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय श्री डी पी पाटले, महाविद्यालय के प्राध्यापक व अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।






