मन की बात- बुजुर्गों के साथ.अग्रवाल समाज के बुजुर्ग जनों का आज शाम होगा सम्मान समारोह-श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति ने करी है पहल. शहर के लाइटो वाले स्वागत द्वार भी बने आकर्षण का केंद्र. अग्रसेन चौक चारों ओर से रोशनी से होगा जगमग. अग्रोहा की झलक दिखेगी शक्ति में




मन की बात- बुजुर्गों के साथ.अग्रवाल समाज के बुजुर्ग जनों का आज शाम होगा सम्मान समारोह-श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति ने करी है पहल. शहर के लाइटो वाले स्वागत द्वार भी बने आकर्षण का केंद्र. अग्रसेन चौक चारों ओर से रोशनी से होगा जगमग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में इस वर्ष श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति द्वारा अग्रसेन जयंती पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में आज दिनांक- 7 अक्टूबर 2026 दिन-बुधवार को शाम 4:00 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति के सभागार में मन की बात बुजुर्गों के साथ एवं बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के शक्ति क्षेत्र में निवास रत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग जनों का सम्मान किया जाएगा तथा उनका मुंह मीठा कराकर स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया है। समिति ने समस्त समाज बंधुओ को इस अवसर पर उपस्थित होकर वरिष्ठ जनों के सम्मान में सहभागी बनने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है
जयंती महोत्सव के पखवाड़े की समाज बंधु कर रहे प्रशंसा
इस वर्ष अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति द्वारा समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का सुंदर आयोजन किया गया है. जिसकी समाज बंधु प्रसन्नता कर रहे हैं.तथा बहुत ही व्यवस्थित एवं अनुशासन के साथ समस्त कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं
अग्रसेन चौक होगा रोशनी से जगमग
इस वर्ष अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति द्वारा शहर के हृदय स्थल एवं अग्रवाल समाज के पवित्र स्थल अग्रसेन चौक को चारों ओर से रोशनी से सुसज्जित किया जा रहा है. तथा पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि अग्रसेन चौक के चारों तरफ बड़े-बड़े गेट लगाकर उसमें प्रकाश की व्यवस्था की गई है. तथा पूरा शहर रोशनी से जगमगा जाएगा
शहर के प्रमुख मार्गो में लग रहे जयंती महोत्सव के स्वागत द्वार
शक्ति शहर में इस वर्ष अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह से एक सप्ताह पूर्व ही शहर के प्रमुख मार्गो में समाज बंधुओ द्वारा जयंती पर्व की निकलने वाली शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़े-बड़े लाइट वाले स्वागत द्वारा लगाए गए हैं। तथा पहली बार शक्ति में स्वागत द्वार लाइट वाले लगे हैं जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं






