क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम. अवसर था सेवा संकल्प अभियान का

क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम. अवसर था सेवा संकल्प अभियान का kshititech

क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम. अवसर था सेवा संकल्प अभियान का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु अभियान का जिला स्तरीय शिविर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टेशन रोड सक्ती में “शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा “सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ” पर जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।जिसमें लखपति दीदी योजना, महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, सरस्वती साइकिल वितरण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आदि के बारे में लोगों को नाटक के माध्यम से बताया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती जयश्री जैन कलेक्टर जिला सक्ती,वासु जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती, प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर, टिकेश्वर गवेल जिला अध्यक्ष भाजपा, विद्या सिडार सभापति जिला पंचायत, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती, डॉ टी पी टंडन, डॉ ज्योति कुशवाहा, अनिल खर्रा सहित मनीषा, गीतांजलि, अंकिता, भावना, चंचल, उपस्थित रहे। उक्त नुक्कड़ नाटक संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर सक्ती और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती, डॉ टी पी टंडन डॉ ज्योति कुशवाहा, संतोष जांगड़े के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading