नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने करी रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात- बाराद्वार रेलवे स्टेशन में विभिन्न मांगों के संबंध में दिया ज्ञापन. जीएम साहब का किया स्वागत. महाप्रबंधक जी ने निरीक्षण भी किया प्रस्तावित अमृत स्टेशन का





नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने करी रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात- बाराद्वार रेलवे स्टेशन में विभिन्न मांगों के संबंध में दिया ज्ञापन. जीएम साहब का किया स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -1 अक्टूबर को दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का बाराद्वार रेलवे स्टेशन में आगमन हुआ। इस दौरान नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने शहर वासियों की ओर से रेलवे महाप्रबंधक का स्वागत भी किया तथा सांसद प्रतिनिधि अमित कालोनोरिया ने बताया कि बाराद्वार रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं।एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के द्वारा भी विगत दिनों मंडल रेल महाप्रबंधक बिलासपुर को पत्र लिखकर रेल यात्री सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया है। जिस पर जीएम साहब ने बहुत ही आत्मियता के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि की बातों को सुनते हुए शीघ्र ही उपरोक्त सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई प्रमुख मांगे
- बाराद्वार ROB का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
- स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 को बाहर की ओर विकसित किया जाए।
- प्लेटफॉर्म /साइडिंग क्रमांक 1, 2 एवं 3 के बगल से एप्रोच रोड बनाया जाए, जिससे आम जनता को लगभग 3 किमी अतिरिक्त दूरी तय न करनी पड़े।
- रेलवे फाटक बाराद्वार के आसपास अतिक्रमण हटाकर दोनों ओर शेड की व्यवस्था की जाए।
- प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2 एवं 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद कर स्टेशन को खाली गुड्स स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।
- डोलोमाइट के कारण प्रदूषण की समस्या है तथा आबादी क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
- बाराद्वार स्टेशन पर दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाए।
- लिफ्ट लगने तक टिकट घर के सामने लगी ग्रिल हटाकर अस्थायी सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाए ।
- बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट लगाने की वर्तमान स्थिति स्पष्ट कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
- रेलवे फाटक से मस्जिद तक रेलवे भूमि पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
- पुराने केबिन से चांपा की ओर रेलवे के शेष हिस्से पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
- रेलवे स्टेशन से जनपथ स्कूल तक सड़क, नाली एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक की व्यवस्था की जाए।
- बाराद्वार स्टेशन पर शालीमार-मुंबई मेल का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
- भागोड़ी में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा फाटक बंद रहने के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिले ।






