आयुष की हुई जीएम साहब से आत्मीयता मुलाकात-जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने किया रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश का स्वागत- अंडर ब्रिज सहित रेल यात्री सुविधाओं की करी मांग. आयुष शर्मा की मांग पर महाप्रबंधक जी ने दिया आश्वासन




जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने किया रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश का स्वागत- अंडर ब्रिज सहित रेल यात्री सुविधाओं की करी मांग
सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -1 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश का बाराद्वार स्टेशन का दौरा हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की आयुष शर्मा ने अपने ज्ञापन में सकरेली,भागोडीह अंडरब्रिज तथा जेठा में मेमू लोकल का ठहराव की गई मांग की है। तथा आयुष शर्मा ने महाप्रबंधक जी को विभिन्न मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब इस पर कार्रवाई करने की भी बात कही।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश का आज चांपा से रायगढ़ स्टेशन का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था इसी क्रम में वो बाराद्वार स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाराद्वार स्टेशन में जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने उनसे मुलाकात की।जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए उन्हें अपना आवेदन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से बाराद्वार स्टेशन में हीराकुंड एक्सप्रेस तथा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का ठहराव,सकरेली तथा भागोडीह में अंडर ब्रिज निर्माण, बाराद्वार में आर ओ बी निर्माण तथा जेठा स्टेशन में मेमू ट्रेन का ठहराव शामिल है।आयुष शर्मा के आवेदन पर रेल महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा जल्द उन जगहों का अवलोकन करवाने की बात कही।









