नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-देवर और सास गिरफ्तार. दहेज लाने की मांग को लेकर घटना को दिया गया अंजाम- सूत्र. मृतका के मायके वालों ने कहा- एक लाख 65 हजार रुपए लाने की मांग कर रहे थे लड़के वाले

नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-देवर और सास गिरफ्तार. दहेज लाने की मांग को लेकर घटना को दिया गया अंजाम- सूत्र. मृतका के मायके वालों ने कहा- एक लाख 65 हजार रुपए लाने की मांग कर रहे थे लड़के वाले kshititech

नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-देवर और सास गिरफ्तार. दहेज लाने की मांग को लेकर घटना को दिया गया अंजाम- सूत्र

पट्टी छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति, देवर और सास ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पट्टे से गला कस दिया। महिला की मौत होने के बाद आरोपियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम सकर्रा निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार पति रोहित आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। ससुराल पक्ष की ओर से मायके से 1 लाख 65 हजार रुपए लाने का दबाव भी बनाया जा रहा था। पैसे नहीं लाने और दो बेटियां होने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। 26 सितंबर को महिला के मायके वालों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह बेहोश हो गई है। उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष के परिजनों को बताया कि महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि मायके पक्ष को इस बात पर संदेह हुआ। महिला के भाई विदेशी निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उससे 1 लाख 65 हजार रुपए की मांग की जा रही थी और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। घटना के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला घोंटने के कारण मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में ससुराल पक्ष के लोग पुलिस को अलग-अलग जानकारी देते रहे। उनके बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि 26 सितंबर को दहेज और पारिवारिक विवाद को लेकर दुर्गा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद उसके गले में पट्टा डालकर खींचा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और महिला के शव को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया। पड़ोसियों ने दुर्गा को फंदे पर लटका देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) के खिलाफ BNS की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading