महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 से प्रारंभ होगी असहाय बुजुर्ग माताओं के लिए मासिक पेंशन योजना. प्रति माह मिलेगी ₹1000 की राशि. पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी यह योजना. 5 अक्टूबर तक होगी आवेदन की प्रक्रिया. 11 अक्टूबर से मिलेगा योजना का लाभ




महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 से प्रारंभ होगी असहाय बुजुर्ग माताओं के लिए मासिक पेंशन योजना. प्रति माह मिलेगी ₹1000 की राशि. पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी यह योजना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -महासाजा अग्रसेन जयंती 2026 के पावन अवसर पर अंम्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला इकाई मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा अग्रवाल समाज की 70 वर्ष से अधिक आयु की असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के लिए ₹1,000 मासिक पेंशन
प्रारंभ की जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग मथुरा उत्तर प्रदेश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा लगातार माथुर सहित पूरे राज्य में समाज बंधुओ के कल्याण के लिए एवं सेवा तथा रचनात्मक कार्यों को गति दी जा रही है। एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता के मार्गदर्शन में जहां इन समस्त कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है। तो वहीं मथुरा जिले में एक अनुकरणीय पहल करते हुए आने वाली अग्रसेन जयंती दिवस से अग्रवाल समाज की बुजुर्ग असहाय महिलाओं के लिए एक बड़े कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।जिसके लिए सम्माज की पात्र एवं सम्मानित माताएं इस सेवा योजना का लाभ लेने हेतु 5 अक्टूबर 2026 तक अपना नाम दर्ज कराकर आवेदन कर सकती है
मासिक पेंशन योजना हेतु यहां कर सकते हैं संपर्क
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा द्वारा प्रारंभ होने वाली मासिक पेंशन योजना के लिए संबंधित महिलाएं आवेदन हेतु दिलीप गर्ग 9897000152।विनोद अग्रवाल 9410619271.के पास
अपने संबंधित योजना के आवेदन के साथ आवश्यकआधार कार्ड एवं प्रार्थना पत्र दे सकती हैं तथा अग्रवाल समाज के बुजुर्गों का सम्मान और सहयोग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा ने यह पहल की है
संस्था के पदाधिकारियो द्वारा की जा रही है अनुकरणीय पहल
अंन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला मथुरा के राष्ट्रीय संरक्षक
अजयकांत गर्ग राष्ट्रीय चेयरमैन शिक्षा विकास प्रकोष्ठ विवेक अग्रवाल संस्था के जिला अध्यक्ष धीरज गोयल एवं जिला महामंत्री अनुराग मित्तल के नेतृत्व में मथुरा जिला इकाई अग्रणी होकर कार्य कर रही है
पूरे देश में अग्रवाल समाज के लिए यह योजना बनेगी एक प्रेरणा
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला इकाई द्वारा अग्रसेन जयंती 2026 से प्रारंभ की जाने वाली अग्रवाल समाज की असहाय जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के लिए मासिक पेंशन की योजना पूरे देश में समाज के लिए प्रेरणा बनेगी तथा पूरे भारत देश की बात की जाए तो अग्रवाल समाज में पहली ऐसी योजना की शुरुआत हो रही है. जिससे समाज की बुजुर्ग महिलाओं को एक सम्मानजनक राशि प्रतिमाह प्रदान की जाएगी






