शरीर को स्वस्थ रखने की कवायद-30 सितंबर को शक्ति कलेक्टर पुलिस कप्तान एवं जिला पंचायत सीईओ ने लगाई दौड़. अटल परिसर से शुरू हुई मैराथन दौड़. दौड़ के बाद योग एवं ध्यान सत्र का भी हुआ कार्यक्रम. कलेक्टर जय श्री जैन एवं एसपी ठाकुर साहब ने कहा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से करें योग






30 सितंबर को शक्ति कलेक्टर पुलिस कप्तान एवं जिला पंचायत सीईओ ने लगाई दौड़. अटल परिसर से शुरू हुई मैराथन दौड़. दौड़ के बाद योग एवं ध्यान सत्र का भी हुआ कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर
शक्ति -30 सितंबर की सुबह जिला मुख्यालय शक्ति के बुधवारी बाजार स्थित अटल परिसर से जिला प्रशासन ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस मैराथन दौड़ में शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन। जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। जिला कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर दौड़ लगाई तो वहीं यह मैराथन दौड़ अटल परिसर से प्रारंभ होकर गौरव पथ मार्ग। अग्रसेन चौक होते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंची जहां योग एवं ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया इस पूरे कार्यक्रम में जहां काफी संख्या में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी। कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तो वहीं वर्तमान में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था तथा शक्ति जिले के अधिकारियों ने इस मैराथन दौड़ के माध्यम से जहां लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया तो वहीं कलेक्टर जय श्री जैन ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए









