दशहरा मैदान में हो रही राधे-राधे की गूंज-3 अक्टूबर तक मैसूर के दशहरा प्रदर्शनी मैदान में होगा श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन.कथा श्रवण करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़. राधा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट मैसूर ने किया है आयोजन. 4 अक्टूबर को होगा भंडारा प्रसाद का आयोजन. उषा केडिया ने दी जानकारी




3 अक्टूबर तक मैसूर के दशहरा प्रदर्शनी मैदान में होगा श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन.कथा श्रवण करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़. राधा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट मैसूर ने किया है आयोजन. 4 अक्टूबर को होगा भंडारा प्रसाद का आयोजन. उषा केडिया ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के दशहरा प्रदर्शनी मैदान में 27 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा उत्सव का शुभारंभ हुआ है. जो कि 3 अक्टूबर तक चलेगी। एवं प्रतिदिन कथा श्रवण करने जहां भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। तो वहीं इस कथा का आयोजन गिरी गोस्वामी महाराज मंहत श्री त्रिपुरा भैरवी मठ।श्री घेतजमिरी जी महाराज संरक्षक एवं श्री देवनायकाचार्य स्वामी जी महंत सत्यनारायण मठ के पावन सानिध्य में परम पूज्य श्री रामचन्द्रजी दासजी महाराज हनुमान टेकरी आश्रम, वृंदावन के मुखारविंद से कथा का कार्यक्रम हो रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चंदन की नगरी मैसूर की पुण्य पावन धन्यधरा पर 27-09-2026 से श्रीमद् भागवत कथा उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ है। जो की 03-10-2026 को पितृपक्ष के पावन पर्व में पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एवं पितरों के उद्धार की कामना एवं राष्ट्र मंगल की कामना से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस पुनीत ज्ञानयज्ञ में आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर भक्तिरस का पान करें।
प्रतिदिन के प्रसंग कार्यक्रम
दि. 27-09-2026, रविवार प्रथम दिवस: श्रीमद् भागवत माहात्म्य, श्री खाटुश्यामजी भजन संध्या.दि. 28-09-2026, सोमवार द्वितिय दिवस 24 अवतार वर्णन, श्री परीक्षितजी का जन्म, श्री शुकदेव भगवान का आगमन ।दि. 29-09-2026, मंगलवार तृतीय दिवस: श्री कपिलोपाख्यान, सती चरित्र, श्री ध्रुव चरित्र, पुरंजनोपाख्यान.दि. 30-09-2026, बुधवार चतृर्थ दिवस: श्री जडभरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, श्री प्रहलाद चरित्र, श्रीवामन चरित्र श्री कृष्ण जन्मोत्सव.दि. 01-10-2026, गुरुवार पंचम दिवस: श्री कृष्ण बाललीला, गोवर्धन लीला एवं 56 भोग.दि. 02-10-2026, शुक्रवार षष्ठम दिवस: रामप्रसंग, मथुरागमन, कंसबंध, श्री रुक्मिणी विवाह.दि. 03-10-2026, शनिवार सप्तम दिवस: प्रद्युम्न जन्म श्री सुदारा चरित्र, यदुवंश संहार, श्री शुकदेव उपदेश, श्री व्यास पूजनम्. एवं अंतिम दिवस दि. 04-10-2026, रविवार अष्टम दिवस हवन, तर्पण-मार्जन सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं भण्डारा का कार्यक्रम होगा। श्री राधाकृष्णा ट्रस्ट मैसूर ने समस्त श्रद्धालु भक्त जनों को सह परिवार श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भाग्य बनने का आग्रह किया है






