छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यावसायी एवं समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल जाएंगे यूरोप की यात्रा पर. यूपीएल कंपनी ने उत्कृष्ट विक्रेता के रूप में किया है महेंद्र अग्रवाल का चयन. पूरे छत्तीसगढ़ में अकेले वितरक के रूप में महेंद्र करेंगे यूरोप की यात्रा




छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यावसायी एवं समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल जाएंगे यूरोप की यात्रा पर. यूपीएल कंपनी ने उत्कृष्ट विक्रेता के रूप में किया है महेंद्र अग्रवाल का चयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति ६छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले एवं जिला मुख्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रतिष्ठित कृषक सेवा केंद्र के संचालक महेंद्र अग्रवाल को यूपीएल कंपनी द्वारा कीटनाशक। फफूँदी नाशक एवं खपतवार दवाइयों के सत्र 2025-26 में बेहतर व्यापार करने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप यूरोप की यात्रा के लिए चयन किया गया है। तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महेंद्र अग्रवाल अकेले ऐसे विक्रेता है जिनका इस कंपनी ने चयन किया है। महेंद्र अग्रवाल ने यूपीएल कंपनी द्वारा चयनित होने पर कंपनी के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया है कि कंपनी द्वारा यूरोप के विभिन्न व्यवसाय क्षेत्र का भ्रमण करवाते हुए एवं अपने नए उत्पादों की जानकारी इस दौरान दी जाएगी। जिससे वे किसानों तक उन्नत तकनीक की जानकारी दे सकें एवं किसान भी समृद्धशाली बन सके
छत्तीसगढ़ में कर्मयोगी के रूप में जाने जाते हैं महेंद्र अग्रवाल
ज्ञात हो कि महेंद्र अग्रवाल वर्तमान में श्री शांति सेवा समिति सारंगढ़ के संस्थापक भी हैं। एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक संस्थानों में प्रमुख दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। तथा उनके कुशल नेतृत्व में लगातार जिला मुख्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सेवा के काम । एवं रचनात्मक कार्यों को गति दी जाती है तथा वे सदैव दीन दुखियों की सेवा एवं बुजुर्ग जनों की सेवा में लगे रहते हैं। तथा अनेकों बार बड़े मंचों पर सम्मानित भी हो चुके हैं






