शक्ति जिले की 10 खास खबरें एक ही लिंक पर-जय श्री जैन ने ली मंगलवार को समय सीमा की बैठक. सेवा संकल्प पर आधारित रही बैठक. जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाया शिविर. शक्ति के नवीन कन्या महाविद्यालय से कल होगा मैराथन दौड़ का आयोजन. भाजपा शक्ति जिला एवं पर्यावरण विभाग ने किया है आयोजन

शक्ति जिले की 10 खास खबरें एक ही लिंक पर-जय श्री जैन ने ली मंगलवार को समय सीमा की बैठक. सेवा संकल्प पर आधारित रही बैठक. जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाया शिविर. शक्ति के नवीन कन्या महाविद्यालय से कल होगा मैराथन दौड़ का आयोजन. भाजपा शक्ति जिला एवं पर्यावरण विभाग ने किया है आयोजन kshititech
शक्ति कलेक्टर जयश्री जैन समय सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए
शक्ति जिले की 10 खास खबरें एक ही लिंक पर-जय श्री जैन ने ली मंगलवार को समय सीमा की बैठक. सेवा संकल्प पर आधारित रही बैठक. जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाया शिविर. शक्ति के नवीन कन्या महाविद्यालय से कल होगा मैराथन दौड़ का आयोजन. भाजपा शक्ति जिला एवं पर्यावरण विभाग ने किया है आयोजन kshititech
जनदर्शन में समस्या सुनते कलेक्टर मैडम
शक्ति जिले की 10 खास खबरें एक ही लिंक पर-जय श्री जैन ने ली मंगलवार को समय सीमा की बैठक. सेवा संकल्प पर आधारित रही बैठक. जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाया शिविर. शक्ति के नवीन कन्या महाविद्यालय से कल होगा मैराथन दौड़ का आयोजन. भाजपा शक्ति जिला एवं पर्यावरण विभाग ने किया है आयोजन kshititech
खाद्य विभाग द्वारा शक्ति जिले में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत शिविर

शक्ति जिले की 10 खास खबरें एक ही लिंक पर-जय श्री जैन ने ली मंगलवार को समय सीमा की बैठक. सेवा संकल्प पर आधारित रही बैठक. जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाया शिविर. शक्ति के नवीन कन्या महाविद्यालय में कल होगा मैराथन दौड़ का आयोजन. पर्यावरण विभाग ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर भव्य बाईक रैली और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शिविर आयोजन की गांव गांव व शहर शहर जमीनी स्तर पर मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और आमजन शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। कलेक्टर ने शिविर आयोजन स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था, हेल्थ शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित अन्य विभागीय स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन विभिन्न पहल अंतर्गत किया जाना है। कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सभी शिविरो और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता के साथ कार्य करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाये जाने के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा मेरा योगदान, जनभागीदारी से एक सेवा कार्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूह, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट आदि विभिन्न नागरिकों सहित जिलेवासियों को शामिल करते हुए, जिले में ज्यादा से ज्यादा सेवा संबंधी कार्य कराए जाने कहा, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जमीनी स्तर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए इच्छुक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर दे।बैठक में कलेक्टर द्वारा महानदी में बढ़े जल स्तर से जिले के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं संबंधित विभागों के अमले के माध्यम से सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव अथवा बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान का मौके पर जाकर आकलन किया जाए तथा पात्र प्रभावितों के आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि का लाभ दिलाने की कार्रवाई त्वरित सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की जानकारी लेते हुए शेष पंजीयन को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने तथा संबंधित मैदानी अमले के माध्यम से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय में पंजीयन पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में आमजन को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए ।बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर।आज जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त

 सकती -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम केरीबंधा निवासी श्री बाबूलाल बरेठ ने दाखिल खारिज में संशोधन किए जाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम भद्रीपाली निवासी श्री अनिल कुमार गोंड ने अभिलेख सुधार कराने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना निवासी संध्या सिदार ने रोजगार हेतु आवेदन के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे कोट निवासी श्री दादूराम ने वृद्धा पेंशन दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत अड़भार निवासी श्रीमती केवरा बाई सहिस ने पट्टा प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी नन्दौर खुर्द निवासी श्रीमती महेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान: 2026।नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने 30 सितंबर को जैजैपुर में इनोवेशन चैलेंज 2026 जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन।जिले स्टार्टअप्स, एमएसएमई, इनोवेटर्स, सामाजिक उद्यम एवं संस्थान, शोधकर्ता, विद्यार्थी एवं फैकल्टी कार्यशाला में हो सकते है शामिल

सकती -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 प्रचार प्रसार हेतु विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, इनोवेटर्स, सामाजिक उद्यम एवं संस्थान को उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उदेश्य से एवं इनोवेशन चैलेंज 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार 30 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शासकीय महाविद्यालय, जैजैपुर में इनोवेशन चैलेंज 2026 जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सक्ती जिले के विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी,स्टार्टअप्स,एमएसएमई, इनोवेटर्स, सामाजिक उद्यम एवं संस्थान को कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला सक्ती द्वारा जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सेवा संकल्प अभियान: 2026-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा मालखरौदा में योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी, लोगो तक पहुंचाया गया योजनाओं का लाभ.मालखरौदा में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी योजनाओं पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड मालखरौदा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आज खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, फिंगरप्रिंट नहीं आने की स्थिति में नॉमिनी के प्रावधान, ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड पीएमजीकेवाई सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही राशन कार्डवार खाद्यान्न की पात्रता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा शिकायत एवं समाधान से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा सेतु योजना की जानकारी भी साझा की गई तथा शासन की सेवाओं और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं नागरिकों से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष श्री कवि वर्मा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री कमल बरेठ, खाद्य निरीक्षक श्री जितेंद्र दिनकर, जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का संकल्प लिया

शक्ति जिले में 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

   शक्ति -सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 29 सितम्बर 2026 तक 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 0.0 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 922.1, मिली मीटर, जैजैपुर में 804.7, मालखरौदा में 1182.0, डभरा में 1064.0, नया बाराद्वार में 1112.9, अड़भार में 908.1, हसौद में 900.7, चंद्रपुर में 1117.6, एवं भोथिया में 966.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज सभी तहसीलों 0.0 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |

सेवा संकल्प अभियान : 2026.खाद्य विभाग द्वारा सभी विकासखंड में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप के माध्यम से आमजन को किया जा रहा लाभान्वित.30 सितंबर को बी.पी.आर.सी. भवन हरेठी, सक्ती में सेवा सेतु कैंप का होगा आयोजन.खाद्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित और दी जा रही योजनाओं की जानकारी

सकती -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंड मे विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य सरकार की खाद्य योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 29 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष मालखरौदा एवं डभरा में आयोजित किया गया। इसी तरह 30 सितंबर 2026 को बी.पी.आर.सी. भवन हरेठी, सक्ती में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, राशन कार्ड में पात्रता एवं शिकायत निवारण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सीडिंग से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी नागरिकों को सभी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री जैसे चावल, चना, नमक, शक्कर एवं गुड़ के नमूनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी नागरिकों से उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक, परिवार और गाँव गाँव तक पहुंचाते हुए जन सहभागिता तथा जन भागीदारी के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत खाद्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जा रहे हैं जिसका लाभ जिले के सभी नागरिक निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर ले सकते हैं। साथ ही विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

सेवा संकल्प अभियान : 2026-सेवा मेरा योगदान के तहत जिले में विविध गतिविधियों का हो रहा आयोजन।30 सितंबर को नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती में युवा, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रम का होगा आयोजन

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा मेरा योगदान पहल अंतर्गत जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 को नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती में युवा, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रातःकालीन योग एवं ध्यान, खेल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण, गिरिजा रानी सम्मान कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। साथ ही वृद्धजनों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेवासी ज्यादा से ज्यादा जुड़े तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

सेवा संकल्प अभियान: 2026-सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।खाद्य विभाग द्वारा डभरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

  सकती -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा विकासखंड डभरा अंतर्गत जनपद पंचायत डभरा सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं होने की स्थिति में नामिनी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण तथा वन नेशन-वन राशन कार्ड (ONORC) सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY), राशन कार्डवार खाद्यान्न की पात्रता एवं वितरण व्यवस्था, नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया तथा खाद्यान्न प्राप्त करने की पात्रता के संबंध में भी नागरिकों को अवगत कराया गया। शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित शिकायत एवं समाधान से संबंधित विभिन्न माध्यमों की जानकारी भी प्रदान की गई। नागरिकों को बताया गया कि वे राशन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए निर्धारित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर सेवा सेतु योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। शिविर में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थितजनों ने शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, डिजिटल सुविधाओं एवं हितग्राही-केंद्रित सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading