1 दिन में हो रही 400 रजिस्ट्रियां- रायपुर में सात नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी, 14 स्थानों पर मिलेगी सुविधा. सरकार के राजस्व में हो रही भारी बढ़ोतरी. वित्त मंत्री चौधरी साहब की नई नीति ने किया है कमाल

1 दिन में हो रही 400 रजिस्ट्रियां- रायपुर में सात नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी, 14 स्थानों पर मिलेगी सुविधा. सरकार के राजस्व में हो रही भारी बढ़ोतरी. वित्त मंत्री चौधरी साहब की नई नीति ने किया है कमाल kshititech

1 दिन में हो रही 400 रजिस्ट्रियां- रायपुर में सात नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी, 14 स्थानों पर मिलेगी सुविधा. सरकार के राजस्व में हो रही भारी बढ़ोतरी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमीन, मकान और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। शासन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सात नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है। इनके शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 स्थानों पर जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला प्रशासन से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में वर्तमान में रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण मुख्य रजिस्ट्री कार्यालय में लगातार भीड़ बनी रहती है। इसे देखते हुए रजिस्ट्री कार्यालयों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नए कार्यालय शुरू होने से मुख्य कार्यालय पर दबाव कम होने के साथ लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नए रजिस्ट्री केंद्र मुख्य रूप से शहर के आउटर इलाकों में खोले जाएंगे। इसके लिए भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार और बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर क्षेत्रों में नए केंद्र खोले जाने की तैयारी है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को अपने नजदीक ही रजिस्ट्री की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान व्यवस्था में बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को रजिस्ट्री के लिए कई बार घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। कार्यालय में भीड़ अधिक होने की स्थिति में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने से गर्मी और बारिश के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। सात नए कार्यालय शुरू होने से इन समस्याओं में कमी आने की संभावना है। नए रजिस्ट्री कार्यालयों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से रजिस्ट्री संबंधी कार्यों को अधिक आसान बनाने की तैयारी है। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading