आशीर्वाद का दीया जलाने लोगों में दिखा उत्साह-सेवा संकल्प अभियान: 4 लाख दीपों से जगमगाया जिला सक्ती.आशीर्वाद का दीया’ में गांव-गांव, घर-घर उमड़ा जनसैलाब, जिलेवासियों ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए 4 लाख दीप.जिले के विभिन्न मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलाशय, महाविद्यालय, कार्यालय, स्कूल, अमृत सरोवर, गोधाम सहित विभिन्न स्थलों पर जगमगाया आशीर्वाद का दीया

सेवा संकल्प अभियान: 4 लाख दीपों से जगमगाया जिला सक्ती.आशीर्वाद का दीया’ में गांव-गांव, घर-घर उमड़ा जनसैलाब, जिलेवासियों ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए 4 लाख दीप.जिले के विभिन्न मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलाशय, महाविद्यालय, कार्यालय, स्कूल, अमृत सरोवर, गोधाम सहित विभिन्न स्थलों पर जगमगाया आशीर्वाद का दीया शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर …





सेवा संकल्प अभियान: 4 लाख दीपों से जगमगाया जिला सक्ती.आशीर्वाद का दीया’ में गांव-गांव, घर-घर उमड़ा जनसैलाब, जिलेवासियों ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए 4 लाख दीप.जिले के विभिन्न मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलाशय, महाविद्यालय, कार्यालय, स्कूल, अमृत सरोवर, गोधाम सहित विभिन्न स्थलों पर जगमगाया आशीर्वाद का दीया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज 17 सितंबर की संध्या 7 बजे सक्ती जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्ती जिले के विभिन्न मंदिरों, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलाशय, महाविद्यालय, कार्यालय, अमृत सरोवर, गोधाम सहित जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के गांव-गांव, घर-घर और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर 4 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित हुए, जिससे पूरा सक्ती जिला दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने इस आयोजन को जनभागीदारी के एक जीवंत और यादगार अवसर में बदल दिया। ‘हर घर दीया’ की भावना के साथ जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। गांव गांव की गलियां, चौक-चौराहे और मोहल्ले दीपों से रोशन हुए, वहीं नगरीय क्षेत्रों में भी नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय मुख्य आयोजन जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 7100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे स्टेडियम परिसर दीपों की अनुपम रोशनी से आलोकित हो उठा। इसी कड़ी में जिले के सभी विकासखण्डों के ग्रामों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत तुर्रीधाम मंदिर परिसर, ऋषभतीर्थ मंदिर, पंचायत भवन सहित पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवर, सार्वजनिक परिसरों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत चंद्रहासिनी मंदिर चन्द्रपुर, शिव मंदिर साराडीह, चैत देवी मंदिर सपोस, हनुमान मंदिर पेंडरूवा, जगन्नाथ मंदिर शंकरपाली, श्री राम मंदिर किरारी, बिलाईगढ़ीन मंदिर कांसा और शिव मंदिर साल्हे सहित विभिन्न पंचायत भवनों, मंदिर परिसरों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भी दीप जलाए गए। जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत माँ अष्टभुजी मंदिर अड़भार सहित पंचायत भवनों, मंदिर परिसरों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वहीं जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत मां महामाया मंदिर परिसर, पंचायत भवन, पीएम आवास, चौराहा, अमृत सरोवर और शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नगरीय निकायो के अंतर्गत विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अटल परिसर, महाविद्यालयों, छात्रावासों, पंचायत भवनों, मंदिर परिसरों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसी प्रकार जिले के साराडीह बैराज, देवरी जलाशय, मिरौनी बैराज, उप जेल सक्ती परिसर, विभिन्न ग्रामीण औषधालयों, वेयर हाउस सहित अन्य विभिन स्थलों पर वृहद स्तर पर दीप प्रज्वलन किया गया। इस प्रकार पूरे जिले के सभी गांव-गांव और घर-घर में आमजन ने दीप जलाकर जिले को रोशनि से जगमग किया।
एक साथ जले दीप, दिखी जिले की एकजुटता शाम 7 बजे जिले के चिन्हित स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होने के साथ ही सक्ती जिले ने जनभागीदारी की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत की। जिले के अलग-अलग गांवों और शहरों में एक साथ जलते दीपों ने यह संदेश दिया कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग किसी जनअभियान से जुड़ता है, तो उसकी व्यापकता और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सक्ती जिले के हर विकासखण्ड, गांव और शहर से मिली व्यापक सहभागिता इसकी सबसे बड़ी विशेषता रही। लगभग 4 लाख दीपों की रोशनी ने जिले को एक सूत्र में पिरोते हुए सेवा, समर्पण, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यह आयोजन सक्ती जिले की सामूहिक सहभागिता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।












