कल 15 सितंबर को शक्ति के 51 स्वागत द्वारों से होकर पुष्प वर्षा के साथ निकलेगी ऋषियों की सम्मान यात्रा. राधा कृष्ण मंदिर में होगा सुबह 10:00 बजे से ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन का आयोजन. शहर वासी करेंगे ऋषियों की सम्मान यात्रा का स्वागत. महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज के सानिध्य में आयोजित है कार्यक्रम




शक्ति के 51 स्वागत द्वारों से होकर पुष्प वर्षा के साथ निकलेगी ऋषियों की सम्मान यात्रा. राधा कृष्ण मंदिर में होगा सुबह 10:00 बजे से ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन का आयोजन. शहर वासी करेंगे ऋषियों की सम्मान यात्रा का स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 15 सितंबर 2026 दिन- मंगलवार को होने वाला ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन का आयोजन एक भव्य आयोजन के रूप में संपन्न होगा तथा शक्ति शहर की महिला सनातन जागरण परिवार एवं पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा आयोजित इस ऋषि पंचमी उद्यापन कार्यक्रम का कार्यक्रम महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा तो वही पहली बार ऋषि पंचमी उद्यापन के आयोजन को लेकर सप्त ऋषियों की ऐतिहासिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के पराशक्ति ज्योतिष पीठम्म परिसर से प्रारंभ होगी इसके लिए शक्ति शहर के प्रमुख मार्गों पर 51 स्वागत द्वारों की स्थापना की गई है।इन स्वागत द्वारा उनसे होकर यह सम्मान यात्रा निकलेगी। जिसमें रथ पर सप्त ऋषि विराजमान होकर अपना आशीर्वाद देंगे एवं शहर की जनता पुष्प वर्षा के माध्यम से ऋषियों का सम्मान करेगी। यात्रा के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पहुंचने पर सह सम्मान सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा एवं ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन संगीतमय कथा के साथ शुभारंभ होगा
पूरे आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 9:00 बजे व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं का पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिसर में आगमन होगा।सुबह 9:30 बजे सप्त ऋषि सम्मान यात्रा प्रमुख मार्गो पर ऋषियों के स्वागत द्वारो से प्रवेश करते हुए चौक- चौराहों पर पुष्प वर्षा एवं अर्ध्य दान के साथ भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर ससम्मान व्रतियों के साथ पूजा कक्ष में प्रवेश करेंगी।सुबह 10:30 बजे ऋषि पंचमी उद्यापन पूजा आरंभ संगीतमय कथा.वेद मंत्रों के उच्चारण. गणपति अथर्व शीर्ष के साथ आरंभ. परम पूज्य महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज के सानिध्य में होगी। तथा कार्यक्रम के दौरान ऋषि पंचमी उद्यापन के प्रधान यजमान. मुख्य यजमान एवं कार्यकर्ता गणों का सम्मान एवं
महिला सनातन जागरण परिवार समिति के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न होगा तथा हवन- आरती पूजा के पश्चात ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन में सप्त ऋषि ब्राह्मणों का भोजन आयोजित किया गया है तथाब्राह्मण भोजन पश्चात भंडारा का कार्यक्रम.ऋषि पंचमी उद्यापन के व्रतियों का श्री राधा कृष्ण मंदिर के नीचे हॉल में भंडारा प्रसाद एवं श्रद्धालुओं भक्तों का ऊपर हाल में प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है.आयोजन समिति ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे संपूर्ण कार्यक्रम पश्चात सप्तऋषियों की ससम्मान विसर्जन यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गंतव्य तक जाएगी जहां सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं का ससम्मान विसर्जन किया जाएगा।श्री पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार आचार्य बसंत जी महाराज) शक्ति मैं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है







