शक्ति विकासखंड की डोड़की की सरकारी नर्सरी का निरीक्षण किया अधिकारियों ने- अव्यवस्था पर भड़के अधिकारी. किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग को दुरुस्त करने दिए गए निर्देश.दशको पुरानी नर्सरी की बदतर स्थिति हो गई है विभागीय लापरवाही से

शक्ति विकासखंड की डोड़की की सरकारी नर्सरी का निरीक्षण किया अधिकारियों ने- अव्यवस्था पर भड़के अधिकारी. किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग को दुरुस्त करने दिए गए निर्देश.दशको पुरानी नर्सरी की बदतर स्थिति हो गई है विभागीय लापरवाही से kshititech
नर्सरी का निरीक्षण करते उद्यान विभाग के अधिकारी
शक्ति विकासखंड की डोड़की की सरकारी नर्सरी का निरीक्षण किया अधिकारियों ने- अव्यवस्था पर भड़के अधिकारी. किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग को दुरुस्त करने दिए गए निर्देश.दशको पुरानी नर्सरी की बदतर स्थिति हो गई है विभागीय लापरवाही से kshititech

शक्ति विकासखंड की डोड़की की सरकारी नर्सरी का निरीक्षण किया अधिकारियों ने- अव्यवस्था पर भड़के अधिकारी. किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग को दुरुस्त करने दिए गए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दिनांक 11 सितम्बर 2026 को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड परिसर में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में उद्यान विभाग के संचालक श्री लोकेश चंद्राकर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक श्री नीरज साहा की उपस्थिति में सहायक संचालक उद्यान, श्रीमती संजना बंजारे द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, स्टॉल के अवलोकन के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा विभाग के हितग्राही कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम के समापन उपरांत उद्यान विभाग के संचालक श्री लोकेश चंद्राकर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक श्री नीरज साहा द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी, डोंडकी (जिला सक्ती) तथा कार्यालय, सहायक संचालक उद्यान, जिला सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मातृवृक्षों के थालों में जल निकासी की व्यवस्था, मातृवृक्षों की छंटाई, नर्सरी में पौध उत्पादन, पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा रोपणी में उपलब्ध निचले प्लॉट के समतलीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक उद्यान श्रीमती संजना बंजारे, उद्यान अधीक्षक श्री खिरोद कुमार, उद्यान विकास अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद राठिया, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री विश्राम सिंह तथा माली श्री मोहन सिदार उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading