शक्ति में 20 सितंबर को होने वाले अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूर्ण.सुबह 10:30 बजे होगा उद्घाटन सत्र. देश के विभिन्न राज्यों से 200 अभिभावक एवं प्रत्याशी होंगे शामिल. परिचय पुस्तिका का भी होगा विमोचन. अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी




शक्ति में 20 सितंबर को होने वाले अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूर्ण.सुबह 10:30 बजे होगा उद्घाटन सत्र. देश के विभिन्न राज्यों से 200 अभिभावक एवं प्रत्याशी होंगे शामिल. परिचय पुस्तिका का भी होगा विमोचन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में अग्रवाल सभा शक्ति एवं विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर के माध्यम से आगामी 20 सितंबर को हटरी चौक स्थित हटरी धर्मशाला में एक दिवसीय अग्रवाल समाज के अखिल भारतीय स्तर के विधवा/विधुर/तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। तथा परिचय सम्मेलन को लेकर जहां सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। तो वहीं इस परिचय सम्मेलन के दौरान परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से अग्रवाल समाज के 200 प्रत्याशियों का बायोडाटा समाहित किया गया है।साथ ही इस परिचय सम्मेलन का उद्घाटन सत्र सुबह 10:30 बजे होगा एवं यह परिचय सम्मेलन बिना किसी ब्रेक के लगातार जारी रहेगा परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं विवाह बंधन अग्र बायोडाटा केंद्र संचालन समिति शक्ति के सदस्यों ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन समाज बंधुओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन में बाहर से आने वाले प्रत्याशी एवं अभिभावकों के लिए आवास की व्यवस्था भी की गई है।इसके लिए उन्हें पूर्व सूचना देना होगा तथा परिचय सम्मेलन में उद्घाटन सत्र के पश्चात बिना किसी ब्रेक के यह सम्मेलन जारी रहेगा तथा मंच के माध्यम से प्रत्याशियों का परिचय एवं कार्यक्रम स्थल पर अभिभावकों के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय बनाने की दिशा में समाज के वरिष्ठ जन भी मौजूद रहेंगे। विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से समाज बंधु शामिल होंगे जिनके आगमन की सूचना भी प्राप्त हो चुकी है। एवं यह परिचय सम्मेलन अखिल भारतीय स्तर पर एक श्रेष्ठ सम्मेलन के रूप में आयोजित होगा तथा विगत चार महीने से लगातार इस परिचय सम्मेलन के लिए तैयारी की जा रही है। जिसमें अग्रवाल समाज शक्ति की महिलाएं भी सक्रिय रूप से अपनी सहभागीता करते हुए सम्मेलन के कार्यों को संपन्न कराने में अपना योगदान दे रही है ।वहीं परिचय सम्मेलन के दौरान जहां वर्तमान में अग्रवाल समाज में हो रहे संबंध विच्छेद पर भी एक मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तो वहीं संपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्याशियों से परिचय का कार्य अग्रवाल समाज शक्ति की महिला सदस्यों द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि परिचय सम्मेलन के अवसर पर परिचय पुस्तिका में निर्धारित पांच सितंबर 2026 तक प्राप्त होने वाले सभी बायोडाटा को स्थान दिया गया है। तथा 5 सितंबर के बाद ऑनलाइन आने वाले सभी बायोडाटा एवं 20 सितंबर को परिचय सम्मेलन दिवस आने वाले बायोडाटा की एक सप्लीमेंट्री प्रकाशित की जाएगी जो कि कार्यक्रम दिवस ही अभिभावकों तक पहुंच सके ऐसा प्रयास किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने सभी समाज बंधुओ से निवेदन किया है कि जो बंधु 20 सितंबर से पूर्ण परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आना चाहते हैं वे अपने आगमन की सूचना समिति के सदस्य के मोबाइल नंबर 8305320499 पर समय पूर्व दे दें। जिससे उन सभी के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्थाएं की जा सके






