शक्ति जिला पंचायत की बैठक ली प्रभारी मंत्री ने- कलेक्टर जय श्री जैन ने किया मंत्री जी का स्वागत. सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी जिले में बड़ी कार्य योजना




शक्ति जिला पंचायत की बैठक भी ली प्रभारी मंत्री ने- कलेक्टर जय श्री जैन ने किया मंत्री जी का स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिला पंचायत सभागार, सक्ती में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक ली। बैठक में शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन एवं जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने मंत्री जी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों, प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की। अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस अभियान को सफल बनाने में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान की जा सके। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी – कर्मचारी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







