प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर हटकेश्वर महादेव की करी पूजा अर्चना. अभिषेक के माध्यम से प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की भी करी कामना. प्रियंका ने कहा-हे हटकेश्वर महादेव मुझे जीवन में सेवा-सत्य और धर्म पर चलने की देना अटूट शक्ति






प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर हटकेश्वर महादेव की करी पूजा अर्चना. अभिषेक के माध्यम से प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की भी करी कामना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी ने 12 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट के प्रसिद्ध हटकेश्वर महादेव जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया। साथ ही विशेष आरती के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना भी करी। श्रीमती प्रियंका गोस्वारी गिरी गोस्वामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रेषित जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद भी दिया। साथ ही कहा कि मेरे जन्मदिन के मौके पर आप सभी के द्वारा प्रेषित आशीर्वाद रूपी ये शुभकामनाएं मुझे जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देंगे तथा राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारिययो का निर्वहन करते हुए काम करूंगी
जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी किया जिक्र
12 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी ने कहा कि आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सुशासन की सरकार ने जनकल्याण की दिशा में बेहतर काम किया है तथा सरकार जहां लगातार सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। तो वहीं राष्ट्र एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है
हटकेश्वर महादेव की महिमा के प्रति अपनी पंक्तियों के माध्यम से भावनाएं समर्पित करी प्रियंका ने
अपने जन्मदिन पर रायपुर महादेव घाट स्थित श्री हटकेश्वर बाबा के चरणों में श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी ने पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की साथ ही उन्होंने पंक्तियों के माध्यम से अपनी भावनाएं समर्पित की
मैं हारूँ, तब भी शिव के आगे सिर झुकाऊँ,मैं जीतूँ, तब भी शिव के आगे सिर झुकाऊँ।
मिले सम्मान संसार से,तब भी शिव के आगे सिर झुकाऊँ,मिले अपमान संसार से,तब भी शिव के आगे सिर झुकाऊँ।
संसार मुझे चाहे अपना माने या पराया,मैं हर हाल में बस शिव का कहलाऊँ।
अपने शिव के आगे सब कुछ हार जाऊँ,तो उस हार को भी अपनी सबसे बड़ी जीत मान जाऊँ।
होंठों पर शिव का नाम रहे,दिल में शिव का धाम रहे।बस इतनी-सी तमन्ना है.जब तक साँस चले,मेरी हर श्वास में मेरे शिव का नाम रहे।
हे हटकेश्वर बाबा, मेरे जीवन पर अपनी कृपा, शक्ति और आशीर्वाद सदैव बनाए रखना।हर कदम पर सही मार्ग दिखाना और मुझे सेवा, सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने की शक्ति देना







