धन्यवाद सांसद जी-शक्ति रेलवे स्टेशन को बनाया जाए अमृत स्टेशन- जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र- संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के विस्तार सहित विभिन्न मांगों का दिया सुझाव। रेल मंत्री जी से भी मुलाकात करेंगी सांसद मैडम. संसदीय क्षेत्र के शक्ति. बाराद्वार। चांपा।नैला। अकलतरा कोटमी सोनार। देवरी सारागांव सभी स्टेशनों के लिए रखी मांग

धन्यवाद सांसद जी-शक्ति रेलवे स्टेशन को बनाया जाए अमृत स्टेशन- जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र- संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के विस्तार सहित विभिन्न मांगों का दिया सुझाव। रेल मंत्री जी से भी मुलाकात करेंगी सांसद मैडम. संसदीय क्षेत्र के शक्ति. बाराद्वार। चांपा।नैला। अकलतरा कोटमी सोनार। देवरी सारागांव सभी स्टेशनों के लिए रखी मांग kshititech
जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

धन्यवाद सांसद जी-शक्ति रेलवे स्टेशन को बनाया जाए अमृत स्टेशन- जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र- संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के विस्तार सहित विभिन्न मांगों का दिया सुझाव। रेल मंत्री जी से भी मुलाकात करेंगी सांसद मैडम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास एवं रेल यात्री सुविधाओं के लिए जहां सतत प्रयत्नशील है तो वहीं सांसद जी के प्रयासों से रेल यात्रियों को समय-समय पर विभिन्न सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। तथा सांसद जी ने पुनःमंडल रेल प्रबंधक महोदय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को एक पत्र प्रेषित करते हुए
माननीय सांसद सदस्यों की मंडल स्तरीय बैठक के संबंध में क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं, मांगों को लेकर अपना सुझाव दिया है साथ ही सांसद जी ने रेलवे महाप्रबंधक को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार, नई ट्रेनों के ठहराव, लंबित मांगों तथा क्षेत्र की अन्य रेल संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की सूची भी प्रेषित करते हुए संलग्न मांगों/सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथासंभव शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने तथा आगामी मंडल स्तरीय बैठक में इन विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करने की मांग की है एवं
क्षेत्र की जनता की सुविधा एवं व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों पर प्राथमिकता से विचार किए जाने का आग्रह किया है

जिला मुख्यालय शक्ति के रेलवे स्टेशन शक्ति में संसद जी द्वारा दिए गए सुझाव

01. सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए।
02. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 की ओर चौथी लाइन की तरफ FOB का एक्सटेंशन किया जाए।
03. वार्ड क्रमांक 18, स्टेशन की दूसरी ओर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाया जाए।
04. टेमर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जो अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
05. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर दो-दो नग यात्री शेड का निर्माण कराया जाए।
06. रेलवे पुल/रैंप में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
07. सक्ती स्टेशन पर सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाए।
08. रायगढ़ से प्रयागराज के लिए वर्तमान में चल रही ट्रेन का सक्ती में स्टॉपेज दिया जाए।
09. सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
10. सक्ती स्टेशन पर टिकट आरक्षण का समय सुबह से शाम तक पुनः किया जाए।

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखे पत्र में बताया है कि सक्ती जिले के मालखरौदा। जैजैपुर एवं डभरा विकासखंड के लगभग 200 गांवों के नागरिक रेल सुविधा के लिए सक्ती स्टेशन पर निर्भर हैं। स्टेशन के दोनों ओर बेहतर आवागमन एवं टिकट सुविधा उपलब्ध कराना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है

सांसद जी द्वारा बाराद्वार रेल्वे स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण

01. बाराद्वार ROB का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
02. स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 को बाहर की ओर विकसित किया जाए।
03 प्लेटफॉर्म/साइडिंग क्रमांक 1, 2 एवं 3 के बगल से एप्रोच रोड बनाया जाए, जिससे आम जनता को लगभग 3 किमी अतिरिक्त दूरी तय न करनी पड़े।
04. रेलवे फाटक बाराद्वार के आसपास अतिक्रमण हटाकर दोनों ओर शेड की व्यवस्था की जाए।
05. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2 एवं 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद कर स्टेशन को खाली गुड्स स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।
06. डोलोमाइट के कारण प्रदूषण की समस्या है तथा आबादी क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
07. बाराद्वार स्टेशन पर दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाए ।
08. लिफ्ट लगने तक टिकट घर के सामने लगी ग्रिल हटाकर अस्थायी सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाए।
09. बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट लगाने की वर्तमान स्थिति स्पष्ट कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
10. रेलवे फाटक से मस्जिद तक रेलवे भूमि पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
11. पुराने केबिन से चांपा की ओर रेलवे के शेष हिस्से पर सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
12. रेलवे स्टेशन से जनपथ स्कूल तक सड़क, नाली एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक की व्यवस्था की जाए।
13. बाराद्वार स्टेशन पर शालीमार-मुंबई मेल का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
14. भागोड़ीह में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा फाटक बंद रहने के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिले ।

सारागांव देवरी रेल्वे स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण

01. सारागांव-देवरी स्टेशन पर रायगढ़-बिलासपुर एवं बिलासपुर-रायगढ़ ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।

जिला मुख्यालय जांजगीर चंपा के नैला रेल्वे स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण

01. नैला स्टेशन पर BSP साइड की ओर FOB का निर्माण किया जाए ।
02. FOB के साथ लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए ।

अकलतरा रेल्वे स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण

01. अकलतरा स्टेशन पर टिकट बुकिंग/आरक्षण का समय बढ़ाकर सुबह से शाम तक किया जाए

कोसमंदा रेल्वे फाटक पर किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विवरण

01. ग्राम कोसमंदा रेलवे फाटक के बार-बार लंबे समय तक बंद रहने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ।
02. आवश्यकतानुसार अंडरपास/ओवरब्रिज अथवा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाए ।
03. स्थायी व्यवस्था होने तक फाटक को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बंद न रखने की उचित व्यवस्था की जाए ।

कोटमीसोनार पैसेंजर हॉल्ट के लिए जरूरी और प्राथमिकता वाले चयनित बिंदु

01 पुरुष एवं महिला शौचालय का निर्माण ।
02. यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण ।
03. रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन का स्टॉपेज ।
04. स्टेशन के मुख्य मार्ग की सफाई एवं चौड़ीकरण ।

सांसद जी ने अपने संसदीय क्षेत्र मेंvक्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की भी करी मांगें

01. गोंडवाना एक्सप्रेस को रायगढ़-बिलासपुर एवं बिलासपुर-रायगढ़ के बीच लोकल/यात्री सुविधा के अनुरूप चलाया जाए ।
02. दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को दुर्ग-रायगढ़ एवं रायगढ़-दुर्ग के बीच लोकल ट्रेन के रूप में चलाया जाए ।
03. नर्मदा एक्सप्रेस का संचालन रायगढ़ से प्रारंभ किया जाए ।
04. क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जाए ।
05. रायगढ़-कोरबा के बीच नई ट्रेन चलाई जाए ।
06. जमनीपाली में चांपा-कोरबा रेल लाइन पर रेल पुल का निर्माण ।

जांजगीर चंपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं को लेकर की गई इस पहल का क्षेत्र वासियों ने स्वागत किया है।तथा क्षेत्र की जनता का कहना है कि सांसद जी लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है एवं उनका यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाले दिनों में रंग लाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading