नगर पंचायत बलौदा में अध्यक्ष पति के हस्तक्षेप को लेकर भाजपा मंडल ने करी शिकायत. 08 सितंबर को कलेक्टर के पास पहुंचे भाजपा के पार्षद एवं पदाधिकारी





नगर पंचायत बलौदा में अध्यक्ष पति के हस्तक्षेप को लेकर भाजपा मंडल ने करी शिकायत. कलेक्टर के पास पहुंचे भाजपा के पार्षद एवं पदाधिकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा विगत दिनों प्रदेश के सभी निकायों में एक आदेश जारी कर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके घर के किसी भी परिजन के किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न होने के आदेश जारी किए गए हैं।तथा जांजगीर चांपा जिले की नगर पंचायत बलौदा में वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर महिला पदासीन है। तथा भाजपा मंडल बलौदा ने 8 सितंबर 2026 को जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर के पास पहुंचकर एक ज्ञापन प्रेषित किया है ज्ञापन में नगर पंचायत बलौदा के भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षद एवं एल्डरमेंन सहित मंडल अध्यक्ष ने बताया है कि नगर पंचायत बलौदा की निर्वाचित महिला अध्यक्ष के पति जो की शासकीय शिक्षक के रूप में कार्यरत है।वे हस्तक्षेप करते है भाजपा मंडल ने उपरोक्त मामले के साक्ष्य भी कलेक्टर साहब को प्रस्तुत करते हुए इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है







