स्कूल शिक्षा विभाग में हुए तबादले -13 जिला शिक्षा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर- 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की ट्रांसफर सूची. जांजगीर चांपा जिले के डीईओ का भी हुआ ट्रांसफर



स्कूल शिक्षा विभाग में हुए तबादले –13 जिला शिक्षा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर- 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की ट्रांसफर सूची. जांजगीर चांपा जिले के डीईओ का भी हुआ ट्रांसफर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर बड़ा स्थानांतरण आदेश जारी किया है। 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर के 13 शासकीय सेवकों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों और संभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।स्थानांतरण आदेश के अनुसार राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले
आदेश के तहत ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा से हटाकर सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा बनाया गया है। जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एल.पी. डहीरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली बनाया गया है। डॉ. मोहन लाल पटेल को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। संदीप कुमार पाडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में शिव कुमार शास गेंदले को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।







