नव चिंतन-नव संकल्प के साथ अमरकंटक में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक. प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित थी बैठक। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा- पद मिलना अहम नहीं. उसे निभाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य




नव चिंतन-नव संकल्प के साथ अमरकंटक में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक. प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित थी बैठक। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा- पद मिलना अहम नहीं. उसे निभाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमरकंटक स्थित शांति कुटी में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की नवम प्रान्तीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशान्त गाँधी ने की। मारवाड़ी युवा मंच मनेंद्रगढ़ एवं मनेंद्रगढ़ तेजस्विनी शाखा के आतिथ्य में आयोजित यह दो दिवसीय बैठक प्रान्तीय संगठन के इतिहास में एक विशेष अवसर रही।बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी सभासदों का परिचय प्राप्त किया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशान्त गाँधी ने प्रान्त द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुए आगामी कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया। उन्होंने कहा, “सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है।”सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र-4 अमर सुल्तानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि “पद का मिलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पद को किस प्रकार निभाया जा रहा है, यह अधिक महत्वपूर्ण है।कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष रीना केड़िया ने संगठन सूत्र के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय सहायक मंत्री क्षेत्र-4 रोहित काबरा ने अमरकंटक जैसे प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक स्थल पर बैठक के आयोजन को प्रसन्नता का विषय बताते हुए इसे एक सराहनीय एवं अभिनव प्रयास बताया।महामंत्री शलभ अग्रवाल ने प्रान्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यालय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सदन के समक्ष रखीं। प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने अब तक किए गए व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यों के लिए बजट भी पेश किया।
बैठक में विभिन्न मंडलों के उपाध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक, निदेशक एवं चेयरमैन ने अपने-अपने प्रकल्पों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया। लगभग 100 प्रान्तीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सदस्यों ने संगठन विस्तार, सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार रखे।छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब प्रान्तीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक किसी अन्य स्थान पर आयोजित की गई। अमरकंटक में प्रकृति की गोद में आयोजित इस बैठक ने संगठन के पदाधिकारियों को विचार-विमर्श के साथ-साथ आपसी संवाद और आत्मीयता का अवसर भी प्रदान किया।बैठक के शुभारंभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष कृष गोयल, सचिव प्रतीक गोयल, तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष अनिता फरमानिया एवं उनकी टीम द्वारा सभी पदाधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मनेंद्रगढ़ शाखा के मनीष गोयल, रोहित अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल ने बैठक को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए।बैठक में राष्ट्रीय फोरम सदस्य श्रवण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल, मंडल-1 के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मंडल-3 की उपाध्यक्ष पायल अग्रवाल, मंडल-4 के उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, मंडल-5 के उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंडल-6 के उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल सहित विभिन्न मंडलों एवं प्रान्त के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के पश्चात पदाधिकारियों के लिए मनोरंजन गेम्स एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया.अमरकंटक में आयोजित यह बैठक संगठन के लिए नव चिंतन, नव संकल्प, आत्मीयता और आगामी कार्यों के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाली सिद्ध हुई।







