सम्मान का गौरवशाली क्षण-शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुजनों का हुआ सम्मान. पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी किया गया स्मरण. विद्यालय के डायरेक्टर गणों का सम्मान भी किया विद्यार्थियों ने




शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुजनों का हुआ सम्मान. पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी किया गया स्मरण. विद्यालय के डायरेक्टर गणों का सम्मान भी किया विद्यार्थियों ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -शिक्षक दिवस के अवसर पर लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या सोनी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय सर एवं मोहम्मद अनिस शेख सर ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान केक कटिंग का विशेष आयोजन किया गया। प्राचार्या, डायरेक्टरगण एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ मनाई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और गुरुजनों के सम्मान की भावना से सराबोर रहा। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक सुखद एवं यादगार अनुभव रहा।







