आज 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आएंगे शक्ति. हेलीकॉप्टर से होगा शर्मा जी का आगमन. जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे एवं भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे




आज 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आएंगे शक्ति. हेलीकॉप्टर से होगा शर्मा जी का आगमन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज 7 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से शक्ति पहुंचेंगे तथा वे शक्ति पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे एवं शाम 5:00 बजे हेलीकॉप्टर से ही वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे उपरोक्त जानकारी जिला प्रशासन शक्ति ने दी है।तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आगामी 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शक्ति जिले में आगमन को लेकर तैयारी के संबंध में आ रहे हैं।तथा वे जिले के अधिकारियों एवं जिले के भाजपा नेताओं के साथ भी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे







