शक्ति जिले की कलेक्टर मैडम ने डिजिटल सर्वे काम का डभरा पहुंच कर किया निरीक्षण. नोडल अधिकारी को दिए निर्देश

शक्ति जिले की कलेक्टर मैडम ने डिजिटल सर्वे काम का डभरा पहुंच कर किया निरीक्षण. नोडल अधिकारी को दिए निर्देश kshititech

शक्ति जिले की कलेक्टर मैडम ने डिजिटल सर्वे काम का डभरा पहुंच कर किया निरीक्षण. नोडल अधिकारी को दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज डभरा विकासखंड के ग्राम हीरापुर और बरगुड़हा में मौके पर पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही उचित ढंग से डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों का निरीक्षण करने, मौके पर उपलब्ध सभी संरचनाओ का उल्लेख कराने और फसलों का बिना किसी त्रुटि के सही-सही रकबा इंद्राज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती जैन ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य मे लगे सभी राजस्व अधिकारियों को सर्वे के कार्यो को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से सर्वे के कार्यों का निरीक्षण करने के स्पष्ट निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए विगत दिवस राजस्व अधिकारियों को आदेश जारी कर डिजिटल क्रॉप सर्वे का फील्ड व भौतिक सत्यापन का कार्य 15 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सभी खसरो का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी अन्य जानकारियां लेते हुए किसानों से अन्य आवश्यक जानकारिया ली। डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अनुविभागीय अधिकारी डभरा श्री विनय कश्यप, तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री संजय मिंज, तहसीलदार श्री आशीष पटेल, सहित संबंधित किसान, पटवारी, राजस्व निरीक्षक इत्यादि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदेश जारी कर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए जिले के सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित राजस्व अमला को फिल्ड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य का स्थल निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए जिले में राजस्व अधिकारियों को जिला स्तर, अनुभाग स्तर, तहसील स्तर, राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों का सत्यापन करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शासन की प्राथमिकता वाले डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) कार्य आगामी धान खरीदी व्यवस्था से बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध रखता है। अतः यह आवश्यक है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे Crop Survey (DCS) का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो साथ ही सही गुणवत्तापूर्ण एवं वास्तविक फसल स्थिति के अनुरूप हो। कलेक्टर ने कहा है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में दर्ज फसल एवं रकबा संबंधी विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति रहने पर आगामी धान खरीदी के समय जिले के किसानो को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। ऐसी स्थिति किसी भी स्तर पर उत्पन्न न हो, इसके लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता के साथ भौतिक सत्यापन करते हुए सतत निगरानी सुनिश्चित किए जाए।जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश राजपूत को जिला अंतर्गत आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कश्यप एवं एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल को अनुविभाग अंतर्गत निर्धारित आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसीलदार श्री लीलाधार चंद्रा, नायब तहसीलदार श्री पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री जागृति आनंद, तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार श्री सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार श्री लक्ष्मी कांत कोरी, तहसीलदार श्रीमती बिसाहिन चौहान, तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार श्री आशीष कुमार पटेल एवं तहसीलदार श्री संजय मिज को तहसील अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्व निरीक्षक को राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत तथा पटवारी को प्रभार क्षेत्र अंतर्गत आबंटित क्षेत्र का सत्यापन करना होगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading