शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस

शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस kshititech
शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस kshititech

शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति ६गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मधुसूदन शर्मा जी, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, स्टेशन पारा, सक्ती; श्री पी.एस. राव जी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल नवापारा खुर्द; तथा श्री शैल कुमार पांडे जी, प्रधान पाठक एवं विज्ञान संचालक, शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मंशियाखुर्द, उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक श्री नितिन सोनी जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षक के महत्व और कर्तव्य पर प्रकाश डाला। श्री मधुसूदन शर्मा जी ने कहा कि शिक्षक को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और समयबद्धता से निभाना चाहिए, क्योंकि बच्चे अपने शिक्षकों से ही सीखते हैं। श्री पी.एस. राव जी ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और शिक्षक ही उनके व्यक्तित्व को सही दिशा देते हैं। श्री शैल कुमार पांडे जी ने “कबाड़ से जुगाड़” के माध्यम से रचनात्मकता और शिक्षक के मार्गदर्शन की महत्ता बताई।श्री नितिन सोनी जी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षकों से मिल-जुलकर कार्य करने और विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों खुशबू सुमन, विनय पटेल, रिचा पटेल और आदित्य सोनी ने भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा छठवीं की छात्राओं कुमुद, श्यामा, यामिनी और आकांक्षा ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू सुमन एवं रुचि राठौर ने किया।अंत में गुंजन एजुकेशन सेंटर की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में गोविंद दास, तुलेश चंद्रा, पीयूष यादव, पुष्पा यादव, सोनिया सोनवानी, खुशबू खान, सारिका सोनी, देविका पटेल, काजल महंत, ज्योति देवांगन, नीतू यादव, नेहा गुप्ता, कविता देवांगन, भुवनेश्वरी माणिकपुरी, भूमेश यादव, शिवशंकर साहू, पूनम यादव, सौम्या महंत, शांति यादव, जया केवट, सरला यादव, दीपा यादव, अंजलि पटेल एवं अनुसुइया पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस प्रकार शिक्षक दिवस समारोह सम्मान, प्रेरणा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading