एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस kshititech

एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान, मार्गदर्शन एवं समर्पण के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण एवं मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति अपनी भावनाएँ साझा कीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा (Shubhra Apurva) ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल (Mr. Neeraj Agrawal) एवं श्री अभिषेक अग्रवाल (Mr. Abhishek Agrawal) ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की।कार्यक्रम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सम्मान, प्रेम और आत्मीयता के संबंध को और मजबूत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading