पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता स्व. सुमित कुमार गुप्ता चंद्रपुर का तेरहवीं एवं गंग भोज कार्यक्रम 30 अगस्त को अग्रसेन भवन चंद्रपुर में. सुमित लाइट हाउस के संचालक बालकृष्ण गुप्ता एवं सुधीर कुमार गुप्ता के भाई थे स्वर्गीय सुमित जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- नगर पंचायत चंद्रपुर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ट भाजपा नेता श्री सुमित कुमार गुप्ता (पिंटू) का विगत दिनांक- 19 अगस्त 2026 दिन- बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था. जिनका दशगात्र कार्यक्रम कल दिनांक- 28 अगस्त 2026 दिन- शुक्रवार को प्रयागराज में संपन्न होगा. तथा चंदनपन कार्यक्रम आगामी दिनांक- 29 अगस्त 2026 दिन- शनिवार को शाम 5:00 बजे गृह निवास चंद्रपुर में एवं तेरहवीं तथा गंगभोज कार्यक्रम आगामी दिनांक-30 अगस्त 2026 दिन- रविवार को दोपहर 12:00 बजे से श्री अग्रसेन भवन चंद्रपुर में होगा. स्वर्गीय श्री सुमित कुमार गुप्ता (पिंटू) चंद्रपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुमित लाइट हाउस के संचालक बालकृष्ण गुप्ता एवं सुधीर कुमार गुप्ता के भाई थे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है