बच्चों से संवाद किया सांसद मैडम ने-सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मानंद स्कूल में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित. जन भागीदारी अध्यक्ष धनंजय नामदेव भी रहे मौजूद

बच्चों से संवाद किया सांसद मैडम ने-सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मानंद स्कूल में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित. जन भागीदारी अध्यक्ष धनंजय नामदेव भी रहे मौजूद kshititech
संसद जी पहुंची आत्मानंद स्कूल में

बच्चों से संवाद किया सांसद मैडम ने-सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मानंद स्कूल में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित. जन भागीदारी अध्यक्ष धनंजय नामदेव भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशनपारा सक्ती पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सांसद जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे नागरिक बनने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए जहां भी उनकी मदद की जरूरत होगी, वे हरसंभव सहयोग करेंगी।सांसद ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की जानकारी लेते हुए शिक्षकों को पठन-पाठन का स्तर बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमूह से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव, विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल, वार्ड पार्षद गोविंदा निराला, अनिल रौतिया ,श्रीमती उषा किरण कोसले , श्रीमति आई खलखो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading