6 सितंबर को होगी क्रीड़ा भारती द्वारा ज्ञान परीक्षा. प्रथम विजेता को मिलेगा ₹1 लाख रुपए का इनाम.न्यूनतम 12 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थी हो सकते हैं इस परीक्षा में शामिल. अपना अग्रिम पंजीयन करवा कर घर बैठे ही देना होगा परीक्षा.₹20 रुपए निर्धारित किया गया है पंजीयन शुल्क

6 सितंबर को होगी क्रीड़ा भारती द्वारा ज्ञान परीक्षा. प्रथम विजेता को मिलेगा ₹100000 का इनाम.12 वर्ष तक के बच्चे हो सकते हैं इस परीक्षा में शामिल शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -क्रीड़ा भारती द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 को चैतन्य काश्यप फाउंडेशन जो कि गरीबी-मुक्ति, सर्वधर्म-सद्भाव, समाज-उत्थान, खेल, स्वास्थ्य व शिक्षा …




6 सितंबर को होगी क्रीड़ा भारती द्वारा ज्ञान परीक्षा. प्रथम विजेता को मिलेगा ₹100000 का इनाम.12 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थी हो सकते हैं इस परीक्षा में शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -क्रीड़ा भारती द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 को चैतन्य काश्यप फाउंडेशन जो कि गरीबी-मुक्ति, सर्वधर्म-सद्भाव, समाज-उत्थान, खेल, स्वास्थ्य व शिक्षा को समर्पित प्रतिष्ठान है।तथा छात्र, अभिभावक एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए क्रीडा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 12 वर्ष से ऊपर के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं
क्रीड़ा भारती परिचय
क्रीड़ा भारती की स्थापना 1992 में खेल और खिलाड़ियों के विकास तथा आम जन में खेलों के प्रति रुचि जगाने के लिए हुई। क्रीड़ा भारती के उद्देशों में से एक खेलों के माध्यम से चरित्र का निर्माण और चरित्र के माध्यम से राष्ट्र का निर्माण करना है। क्रीडा भारती का ध्येय है हमारे देश के युवा खेल के क्षेत्र में भारत को एक अग्रणी राष्ट्र बनायें। क्रीड़ा भारती “स्वस्थ भारत समर्थ भारत” के निर्माण के लिए कार्यरत है
कब होगी यह परीक्षा
क्रीड़ा भारती की परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा (न्यूनतम 12 वर्ष) निर्धारित की गई है एवं यह परीक्षा रविवार, दिनांक 6 सितम्बर 2026 कोप्रातः 5 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।जिसमें 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।परीक्षा मोबाईल, लैपटॉप, कम्प्युटर किसी भी माध्यम से दे सकते है। खेल जगत में जागरुकता के लिए योगदान ₹20/- प्रति परीक्षार्थी है।परीक्षा हेतु पंजियनःhttps://kreedabharatikgp.org/ क्रीड़ा भारती की इस वेब साईट पर जाकर आप अपना पंजियन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। सभी आवश्यक जानकारी भरकर आप अपना व्यक्तिगत या समूह का पंजियन कर सकते हैं। आपको परीक्षा सहयोग राशि रूपये 20/- का भुगतान ऑनलाईन करना होगा। सभी आवश्यक फील्ड भरने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।आपको भुगतान गेटवे पर निर्देशित किया जाएगा। अपनी सहयोग राशि किसी भी उपलब्ध माध्यम (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यु.पी.आय. आदि)से भुगतान करें और अपनी पंजियन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
सफल प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
क्रीड़ा भारती की परीक्षा में विजेता रहने वाले सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख (एक विजेता को)।द्वितीय पुरस्कार ₹50 हजार (दो विजेताओं को)।तृतीय पुरस्कार ₹25 हजार (छह विजेताओं को)।चतुर्थ पुरस्कार
₹11 हजार (ग्यारह विजेताओं को)।







