23 अगस्त को होने वाला उदय 2026 राज्य अधिवेशन होगा खास- उत्कृष्ट पदाधिकारियो के चयन के साथ ही सम्मान समारोह का भी है आयोजन.कैवल्य धाम कुम्हारी दुर्ग में आयोजित है एक दिवसीय अधिवेशन. उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था की प्रतिभाओं का होगा प्रदेश स्तरीय मंच पर सम्मान महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन ने किया है आयोजन

23 अगस्त को होने वाला उदय 2026 राज्य अधिवेशन होगा खास- उत्कृष्ट पदाधिकारियो के चयन के साथ ही सम्मान समारोह का भी है आयोजन.कैवल्य धाम कुम्हारी दुर्ग में आयोजित है एक दिवसीय अधिवेशन. उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था की प्रतिभाओं का होगा प्रदेश स्तरीय मंच पर सम्मान महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन ने किया है आयोजन kshititech

23 अगस्त को होने वाला उदय 2026 राज्य अधिवेशन होगा खास- उत्कृष्ट पदाधिकारियो के चयन के साथ ही सम्मान समारोह का भी है आयोजन.कैवल्य धाम कुम्हारी दुर्ग में आयोजित है एक दिवसीय अधिवेशन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आने वाले 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे कैवल्यधाम भिलाई कुम्हारी जिला- दुर्ग में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन का एक दिवसीय राज्य अधिवेशन अपने आप में एक खास होने वाला है।राज्य अधिवेशन उदय 2026सेवा।संस्कार।स्वावलम्बन की मिसाल बनेगा तो वहीं राज्य अधिवेशन के अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों, सक्रियता, समयबद्धता, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान प्रदान किए जाएंगो।

राज्य अधिवेशन में होगा पदाधिकारी उत्कृष्ट सम्मान

01-उत्कृष्ट कोषाध्यक्ष सम्मान ऐसे कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। जिन्होंने संगठन के प्रति अपने वित्तीय दायित्वों का समयबद्ध एवं नियमित रूप से निर्वहन किया हो तथा निर्धारित शुल्क /अंशदान समय पर जमा कर संगठन के कार्य में आर्थिक अनुशासन एवं सहयोग बनाए रखा हो।
02-उत्कृष्ट सचिव सम्मान ऐसे सचिव का चयन किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में संपादित सेवा कायों की जानकारी नियमित रूप से प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाई हो, संगठन एवं प्रदेश कार्यालय के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया हो तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया हो।
03-उत्कृष्ट अध्यक्ष सम्मान ऐसे अध्यक्ष का चयन किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में सेवा कायों को प्रभावी ढंग से संपादित एवं संचालित किया हो, संगठन की भावना एवं निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कार्य किया हो तथा अपने नेतृत्व से संगठन की गतिविधियों, सेवा भावना एवं जनसंपर्क को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

राज्य अधिवेशन में होगा खास व्यक्तिगत उत्कृष्ट सम्मान के अंतर्गत संगठन एवं समाज के प्रति असाधारण सेवा, समर्पण एवं योगदान देने वाले व्यक्तियों को निम्नलिखित क्षेत्रों में सम्मानित किया जाएगा

01-ब्लड डोनेशन नियमित रक्तदान या रक्तदान शिविरों के आयोजन द्वारा जीवन बचाले में योगदान देने वाले।
02-पर्यावरण के प्रति सजगता पर्यावरण संस्क्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्ति जैसे कायों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं योगदान देने वाले।
03-समाज में दिए गए दान
दान/सहयोग के माध्यम से बड़े कार्यक्रम, जनकल्याणकारी परियोजनाएं या सेवाकार्य आयोजित करने वाले, जिससे अनेक लोग लाभान्वित हुए हों।
04-अन्य उत्कृष्ट योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सेवा, आपदा राहत, युवा जागरूकता आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा देने वाले।

सम्मान हेतु प्रविष्टियां एवं चयन प्रक्रिया

राज्य अधिवेशन के लिए सभी जिलों/शाखाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त प्रवियिों का गहन निरीक्षण राज्य पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा तथा मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट 11 व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

सम्मान हेतु संस्था द्वारा चयन का मुख्य उद्देश्य

01- चवनित उत्कृष्ट 11 व्यक्तियों को राज्य अधिवेशन में सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
02- इन सम्मानों का उद्देश्य किसी पदाधिकारी या सदस्य की तुलना करना नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता, समयबद्धता, सेवा भावना, समन्वय, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

आइए आप हम सभी मिलकर ल23 अगस्त 2026 को होने वाले उदय 2026 राज्य अधिवेशन में संस्था की स्थापना के मूल उद्देश्यों सेवा- संस्कार- स्वावलम्बन को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.आप सह परिवार इसमें सादर आमंत्रित हैं. जरूर पहुंचे आप श्री का आगमन है इस राज्य अधिवेशन की सबसे बड़ी सफलता होगी हमें रहेगा आपका इंतजार-महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन राज्य शाखा छत्तीसगढ़

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading