कीटनाशक दवा विक्रेताओं द्वारा अनियमितता किए जाने पर शक्ति जिले के कृषि विभाग ने फिर करी बड़ी कार्रवाई- दो दुकानों में विक्रय पर लगाया प्रतिबंध. उप संचालक कृषि ने कहा- किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक प्रदाय करने के लिए विभाग की जारी रहेगी कार्रवाई. शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में हो रही है लगातार छापामार कारवाई



कीटनाशक दवा विक्रेताओं द्वारा अनियमितता किए जाने पर शक्ति जिले के कृषि विभाग ने फिर करी बड़ी कार्रवाई- दो दुकानों में विक्रय पर लगाया प्रतिबंध. उप संचालक कृषि ने कहा- किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक प्रदाय करने के लिए विभाग की जारी रहेगी कार्रवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – शक्ति जिले में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त कीटनाशी प्रदाय हो सके, जिले के निरीक्षकों द्वारा सतत् विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। मेसर्स शंकर कृषि केन्द्र, बोड़ासागर एवं श्री श्याम एग्रो कृषि केन्द्र एवं बीज भण्डार, अड़भार के विक्रेताओं द्वारा अनियमितता पाये जाने पर विकय पर प्रतिबंध लगाया गया।जिले के खाद, बीज एवं दवा विक्रेताओं का सतत् निरीक्षण जारी है। गुणवत्ता जाँच के लिए निरीक्षकों के द्वारा नमूना लेकर जाँच कराये जा रहे हैं। विक्रय स्थल में अनियमितता पाई जाने पर अथवा गुणवत्ताहीन सामाग्री वितरण पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।जिले के मुखिया माननीय कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के द्वारा जिले के सभी खाद, बीज एवं दवा दुकानों का नियमित जाँच करने के निर्देश दिये हैं, साथ ही गुणवत्ताहीन सामाग्री का वितरण पर रोक लगाने हेतु नमूना प्रयोगशाला को भेजी जा रही हैं। जिले में अब तक कीटनाशक के 21 नमूना प्रयोगशाला को भेजा गया हैं।विगत दिवस विकाससखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा नगर पंचायत अड़भार में स्थित विक्रेता मेमर्स श्री श्याम एग्रो कृषि केन्द्र एवं बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त फर्म द्वारा स्टॉक बुक, वितरण पंजी, अवसान पंजी, संधारित नही किये जाने के फलस्वरूप कीटनाशी निरीक्षण द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर सीलबंद की कार्यवाही की गयी। इसी अनुक्रम में मेसर्स शंकर कृषि केन्द्र, बोड़ासागर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कंध पंजी का संधारण, प्राधिकार पत्र चस्पा नही करना, कालातीत कीटनाशक का पंजी संधारण नही करना, वितरण पंजी एवं बिल बुक अद्यतन नहीं किया गया। जिस कारण उक्त फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर सीलबंद की कार्यवाही की गयी है।उप संचालक कृषि सक्ती के द्वारा बताया गया कि किसानो को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं दवा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। विकेताओं के दुकानों से नमूना लेकर जॉच कराये जा रहे हैं। यह कार्य सतत् जारी रहेगा। जिन विक्रेताओं के द्वारा गुणवत्ताहीन सामाग्री विक्रय पाया जाता है, उस पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।







