नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाली सोनमणि बोरा ने- 19 अगस्त को किया पदभार ग्रहण. प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से करी मुलाकात. जांजगीर चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर भी रहे हैं सोनमणि बोरा






नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाली सोनमणि बोरा ने- 19 अगस्त को किया पदभार ग्रहण. प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से करी मुलाकात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। तथा सोनमणि बोरा ने 19 अगस्त को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की एवं अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री बोरा ने कहा कि प्रजातीय विकास, एससी डेव, ओबीसी और अल्पसंख्यक विकास विभागों में लगभग 28 महीने के एक संतोषजनक, यादगार और परिणाम-आधारित कार्यकाल के बाद, आज मैंने शहरी प्रशासन और विकास के एक और महत्वपूर्ण विभाग का प्राथमिक सचिव के रूप में कार्यभार संभाला! राष्ट्र और इसके लोगों की सेवा में आगे की एक संतोषजनक और प्रभावशाली यात्रा के लिए हमेशा आपकी अच्छी शुभकामनाओं, प्रतिक्रिया और समर्थन की आवश्यकता है!







