नैला जांजगीर में 23 वें तीर्थकर पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम. जैन समाज के प्रमुख सुशील जैन ने दी कार्यक्रम की जानकारी

नैला जांजगीर में 23 वें तीर्थकर पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम. जैन समाज के प्रमुख सुशील जैन ने दी कार्यक्रम की जानकारी kshititech
जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम

नैला जांजगीर में 23 वें तीर्थकर पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तेईसवे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर नैला में सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में पार्श्वनाथ भगवान को पाण्डुक शिला में विराजमान कर बोलियो के द्वारा अभिषेक शांतिधारा आरती कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।भगवान पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याण महोत्सव पर आज बोलियो के द्वारा सभी कार्य क्रम संपन्न हुए।इस दौरान प्रथम चार कलश के पुण्यार्जक परिवारश्री यंत्र कुमार जी, श्री धर्मचंद जी, श्री विकाश पांड्या, श्री दिनेश जी परिवार थे।एवं प्रथम शांति धारा मेंश्री आनंद जी अमिता जी जैन परिवारपहर, मानसी, देवचंद जी,पारस बाजार थे।आरती में श्री यंत्र कुमार जी मुन्नी देवी जैन परिवार निर्वाण लाडू में श्री ताराचंद जी शकुन्तला देवी लुहाड़िया परिवार शामिल रहे।आज प्रातः सभी धर्मावलंबी जैन परिवार पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाने मंदिर जी पहुंचने लगे। तेईस सदस्यों ने पीले वस्त्र धारण कर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को पाण्डुक शिला में विराजमान कर चांदी के कलशों से अभिषेक, शांति धारा कर पार्श्वनाथ भगवान की सामूहिक आरती पश्चात पूजन कर मोक्ष कल्याण महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading