जामपाली की सरपंच कलावती ने पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण. समस्त क्षेत्र वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. सरपंच जी ने कहा- महापुरुषों के बलिदान से मिली हमें यह आजादी

जामपाली की सरपंच कलावती ने पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण. समस्त क्षेत्र वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. सरपंच जी ने कहा- महापुरुषों के बलिदान से मिली हमें यह आजादी kshititech
ग्राम पंचायत जाम पाली में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

सरपंच कलावती ने पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण. समस्त क्षेत्र वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपाली की सरपंच श्रीमती कलावती संडे ने 15 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन सहित गांव के शासकीय स्कूल एवं सेवा सहकारी समिति सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारत माता की पूजा अर्चना की गई एवं ग्राम वासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को लेकर उत्साह देखा गया। पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती कलावती जी ने ध्वजारोहण करते हुए समस्त ग्राम वासी एवं पंचगणों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी तो वहीं उन्होंने कहा कि आज भारत देशवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस की यह वर्षगांठ महत्वपूर्ण है। एवं आज हमें महापुरुषों के बलिदान से आजादी मिली है। आज हम सब उन्हें नमन करते हैं।इस अवसर पर पंचायत के सचिव सहित पंचगण एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे वहीं ग्राम पंचायत जामपाली में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया था एवं पंचायत भवन में भी झालरों की रोशनी की गई थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading