कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री को लिखा पत्र- साउथ बिहार एक्सप्रेस के पैंट्री कार में खाद्य सामग्रियों की अनुपलब्धता के चलते यात्रियों की परेशानी से कराया अवगत। अनुपलब्धता के आभाव में अनधिकृत वेंडरों से अमानक सामग्री खरीदने को मजबूर है रेल यात्री-ज्योत्सना महंत




कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री को लिखा पत्र- साउथ बिहार एक्सप्रेस के पैंट्री कार में खाद्य सामग्रियों की अनुपलब्धता के चलते यात्रियों की परेशानी से कराया अवगत। अनुपलब्धता के आभाव में अनधिकृत वेंडरों से अमानक सामग्री खरीदने को मजबूर है रेल यात्री-ज्योत्सना महंत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की इकलौती कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है। पत्र में श्रीमती महंत ने साउथ बिहार ट्रेन संख्या 13287 एवं 13288 में पेंट्री कार एवं खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्थायी तौर पर तत्काल वेंडर नियुक्त करने की मांग करते हुए बताया है कि साउथ बिहार ट्रेन संख्या 13287 एवं 13288 में यात्रा करने वाले यात्रियों को चाय, पानी एवं खाद्य सामग्री जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।लंबी दूरी की इस महत्वपूर्ण ट्रेन में पेंट्री कार एवं पर्याप्त खाद्य सामग्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को विशेषकर भोजन एवं पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।उक्त ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जंक्शन से बिहार के आरा जंक्शन तक लंबी दूरी की यात्रा करती है तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरती है।
ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में पेंट्री कार अथवा अधिकृत खाद्य-वेंडिंग व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।पेंट्री कार एवं अधिकृत वेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार अनाधिकृत वेंडरों से खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है।इससे अमानक एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री की आशंका बनी रहती है तथा यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न होती है।
अतः आपसे आग्रह है कि साउथ बिहार ट्रेन संख्या 13287 एवं 13288 में पेंट्री कार/अधिकृत खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थायी व्यवस्था होने तक तत्काल प्रभाव से अस्थायी अधिकृत वेंडरों की नियुक्ति के संबंध में संबंधित रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दरों पर खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध हो सके।यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है






