केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों सम्मानित हुई शक्ति की बिटिया पी श्वेता. स्वदेशी उत्पादों के लिए भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुआ श्वेता का सम्मान. कोश्या ब्रांड की संस्थापक पी श्वेता. शक्ति के प्रतिष्ठित शिक्षाविद श्रीनिवास राव की बिटिया है पी श्वेता





केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों सम्मानित हुई शक्ति की बिटिया पी श्वेता. स्वदेशी उत्पादों के लिए भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुआ श्वेता का सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद श्रीनिवास राव की सुपुत्री पी श्वेता को 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित भारत व्यापार महोत्सव 2026 के दौरान भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों सम्मानित किया गया। पी श्वेता कोसा उत्पाद तथा देश के स्वदेशी और स्थानीय कारीगरों से जूड़कर उनके उत्पादों को एक उचित मंच प्रदान कर रही है। एवं वे कोश्या ब्रांड की संस्थापक भी हैं। पी श्वेता को मिले इस सम्मान पर जहां लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा कैट के राष्ट्रीय पदाधिकारी अमर परवानी ने भी पी श्वेता की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। वही पी श्वेता का कहना है कि वे देश में स्वदेशी उत्पादों को केंद्र की मोदी सरकार की मंशानुरूप एक उचित मंच देना चाहती हैं। तथा स्थानीय कारीगरों को एवं उनकी प्रतिभाओं को सम्मान मिले यही उनका लक्ष्य है






