शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत- यात्रा में शामिल लोगों को कराया जलपान. जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे तिरंगा यात्रा में. पुरी यात्रा में विद्यार्थियों का अनुशासन रहा लोगों के लिए प्रेरणा






शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत- यात्रा में शामिल लोगों को कराया जलपान. जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे तिरंगा यात्रा में. पुरी यात्रा में विद्यार्थियों का अनुशासन रहा लोगों के लिए प्रेरणा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने 14 अगस्त की सुबह शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम से निकली जिंदल वर्ल्ड स्कूल एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त तिरंगा यात्रा का अग्रसेन चौक में नगर पालिका कार्यालय के पास जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तो वहीं इस अवसर पर उपस्थित शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो। शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। जिंदल वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक विनोद अग्रवाल। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जिंदल। ऋषभ अग्रवाल सहित उपस्थित सभी लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल स्वयं पुरी यात्रा में शामिल रहे तथा उन्होंने विद्यालय के बच्चों का भी उत्साह वर्धन करते हुए गुब्बारे भी छोड़े
जिला मुख्यालय की रही ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
14 अगस्त की सुबह निकली यह तिरंगा यात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक रही।इस यात्रा में जहां शक्ति जिला पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे तो वही जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। एवं बारिश के बावजूद इस यात्रा ने लोगों के मन में देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की अटूट भावना को प्रदर्शित किया
तिरंगा यात्रा में दिखा विद्यार्थियों का अनुशासन
तिरंगा यात्रा के दौरान जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने एक कतार में पूरी यात्रा के दौरान शामिल होकर अनुशासन का परिचय दिया तथा यात्रा के प्रारंभ से लेकर अंतिम तक विद्यार्थी एक कतार में चलते रहे थे एवं इस अनुशासन को देखने शहर वासी भी घरों से बाहर निकल पड़े







