शक्ति पुलिस साइबर अपराधों को लेकर चालू करेगी साइबर जागृति अभियान- 15 अगस्त से प्रत्येक इलाकों में लोगों को किया जाएगा साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. शक्ति पुलिस ने आज दोपहर 12:30 बजे बुलाई प्रेस वार्ता. एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पूरे देश भर में आए दिन बढ़ रहे साइबर अपराधों पर नियंत्रण करने जहां पुलिस नई-नई तकनीक से साइबर अपराधियों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। तो वहीं समय-समय पर पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। तथा इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके से पूरे प्रदेश में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसे लेकर शक्ति जिला पुलिस प्रशासन ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा के सभागार में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया है। जिसमें जिले के सभी प्रिंट मीडिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को आमंत्रित करते हुए इस अभियान के शुभारंभ अवसर एवं अभियान के उद्देश्यों के संबंध में दी जाने वाली जानकारी से अवगत होने का आग्रह किया है। उपरोक्त जानकारी शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने दी है