शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में 15 अगस्त को मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ. सर्व दिव्यांग कल्याण संघ की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने दी जानकारी




शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में 15 अगस्त को मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-शहर के वार्ड क्रमांक-01 के कसेर पारा में संचालित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय जो कि छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा संचालित है। यहां कल दिनांक- 15 अगस्त 2026 दिन- शनिवार को सुबह 9:30 बजे स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के नेत्रहीन बालक एवं बालिकाएं अपनी राष्ट्रभक्ति से संबंधित प्रस्तुति देंगे तथा इस अवसर पर स्थानीय जन भागीदारी एवं संस्था विकास समिति के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल। पालक अभिभावक संघ के अध्यक्ष खमन साहू। छत्तीसगढ़ सर्वाधिक दिव्यांग कल्याण संघ के संरक्षक जसबीर सिंह चावला। कानूनी अधिवक्ता चितरंजन पटेल। समिति के सलाहकार दादूराम केवट। पुष्पेंद्ररी कसेरा। एल्डर मैन सुषमा कसेर एवं डॉ वेदव्रत आर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सम्मानित जनों को इस अवसर पर उपस्थित होकर नेत्रहीन विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने का आग्रह किया है






