श्री आनंदम धाम शिवरीनारायण में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया हरियाली महोत्सव. सदगुरु देव रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य एवं सूक्ष्म आशीर्वाद में हुआ आयोजन




श्री आनंदम धाम शिवरीनारायण में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया हरियाली महोत्सव. सदगुरु देव रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य एवं सूक्ष्म आशीर्वाद में हुआ आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री आनंदम धाम, शिवरीनारायण में परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री रितेश्वर जी के पावन आशीर्वाद एवं सूक्ष्म सानिध्य में हरियाली महोत्सव बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सत्संग, भजन-कीर्तन एवं पारंपरिक नारियल जीत का आयोजन किया गया। विशेष रूप से नारियल जीत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता की। हरियाली से सजे आनंदम धाम का वातावरण प्रकृति-प्रेम, आध्यात्मिकता एवं आपसी भाईचारे से सराबोर रहा।इस अवसर पर संजय अग्रवाल, राकेश दुबे, राहुल थवाईत नगर पंचायत अध्यक्ष, विष्णु हरि गुप्ता, ईश्वरी केसरवानी, बुद्धेश्वर, जनक, लखन, सुधीर मिश्रा, संतराम, आदित्य, विनोद शर्मा, आशीष अग्रवाल, आनंद बोंदिया, गोपाल केडिया, मुकेश कश्यप, शंकर, संतोष सोनी, सतीश सोनी, दिलीप, घनश्याम कश्यप, देवेंद्र कश्यप, देवेंद्र अग्रवाल, दिनेश आदित्य, राजकुमार आदित्य, भरत मनी, वैष्णव, भूपेंद्र महाराज, दीपक शर्मा, किशून साहु एवं विनय कैवर्त्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से अरुण झांझरिया, विवेका गोपाल, गोपेश्वर कहरा, दीपक साहू एवं गुलाब दीवान की सहभागिता रही।
महिलाओं की सराहनीय सहभागिता
हरियाली महोत्सव में महिलाओं की सहभागिता एवं योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर श्रीमति सरोज अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती पूनम, श्रीमती संगीता, श्रीमती मेनका, श्रीमती चंद्रानी, श्रीमती कमला, श्रीमती सीता, श्रीमती रत्न, श्रीमती अमरीका, श्रीमती कमलेश्वरी, श्रीमती प्रिया थवाईत, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती रजनी आदित्य, श्रीमती राधा आदित्य, श्रीमती रेखा केसरवानी, श्रीमती स्वीटी केडिया एवं श्रीमती संगीता केसरवानी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।हरियाली महोत्सव के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हरियाली को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एवम् नगर को पलास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने भक्ति, प्रेम, हरियाली, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। सभी श्रद्धालुओं ने परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री रितेश्वर जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके पावन आशीर्वाद के लिए नमन किया।हरियाली महोत्सव का यह आयोजन शिवरीनारायण में लंबे समय तक अपनी मधुर एवं अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ने वाला रहा।






