15 अगस्त को अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के केंद्रीय कार्यालय में होगा 11 वां ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह. कार्यक्रम के पश्चात होगी बैठक




15 अगस्त को अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के केंद्रीय कार्यालय में होगा 11 वां ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह. कार्यक्रम के पश्चात होगी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के केंद्रीय कार्यालय बिलासपुर में 15 अगस्त 2026 दिन- शनिवार को सुबह 10:30 बजे से 11 वां ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक। राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 15 अगस्त को यह कार्यक्रम परिषद के केंद्रीय कार्यालय गीता देवी रामचंद्र अस्पताल विकलांग अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र सीपत रोड कोनी बाईपास मोपका बिलासपुर में आयोजित किया गया है। तथा कार्यक्रम के पश्चात एक आवश्यक बैठक भी होगी एवं तत पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया है। केंद्रीय पदाधिकारियो ने अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के सभी सदस्यों को इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है






