खाटू धाम के निज पुजारी श्याम सिंह चौहान सहित भजन गायको को छत्तीसगढ़ शासन ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया आदेश

खाटू धाम के निज पुजारी श्याम सिंह चौहान सहित भजन गायको को छत्तीसगढ़ शासन ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया आदेश kshititech
श्री खाटू श्याम मंदिर के निज पुजारी श्याम सिंह चौहान

खाटू धाम के निज पुजारी श्याम सिंह चौहान सहित भजन गायको को छत्तीसगढ़ शासन ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 07.08.2026 के पत्र क्रमांक 601 /उस/राशिअ/2026, के अनुसार बताया गया है कि राज्य शासन, एतद् द्वारा श्री श्याम सिंह जी चौहान, निज पुजारी महाराज, श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटुश्याम (राजस्थान) एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका सुश्री उमा लहरी जी (जयपुर) तथा अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक श्री संजु जी शर्मा (कोलकाता) को उनके छत्तीसगढ़ राज्य के प्रवास दिनांक 12 एवं 13 अगस्त 2026 तक की अवधि हेतु राज्य अतिथि नियम-2003 की श्रेणी तीन की कंडिका (4) (5) (1) “ख” के अंतर्गत राज्य अतिथि घोषित करता है। उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव विनायक शमी द्वारा जारी किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading